हमारे शरीर और मन के लिए योगासन काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन योग न सिर्फ हमें स्वस्थ रखता है बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव करता है। दरअसल, महिलाओं के शरीर की बनावट और खास जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उनको कुछ योगासन का अभ्यास करना चाहिए। साथ ही इन आसनों का अभ्यास करने से पुरानी से पुरानी बीमारियों को भी जड़ से खत्म करने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ खास योगासन के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
महिलाओं के लिए योगासन
तितली
यह आसन महिलाओं के लिए काफी लाभकारी होता है। इसको करने से पेल्विक क्षेत्र में खिंचाव आता है और गर्भाशय और अंडाशय स्वस्थ रहता है। तितली आसन करने से मासिक धर्म की अनियमितता और दर्द को कम करने में सहायता करता है। इसके रोजाना अभ्यास करने से प्रजनन क्षमता भी बढ़ती है।
भुजंगासन
भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। यह आसन महिलाओं की पीठ और कमर दर्द में बहुत आराम देता है। इस आसन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और बॉडी में लचीलापन आता है। यह थायरॉइड ग्रंथि को भी उत्तेजित होने के साथ हार्मोनल संतुलन भी बना रहता है।
मलासन
मलासन महिलाओं के पाचन तंत्र को बेहतर करने में सहायता करता है। यह आसन कब्ज और गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायता करता है। मलासन का अभ्यास करने से पेल्विक मांसपेशियों में खिंचाव आता है और प्रसव के दौरान मददगार होता है। इस आसन को करने से शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं।
सर्वांगासन
इस आसन को शोल्डर स्टैंड भी कहा जाता है, जोकि शरीर को लाभ पहुंचाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और मस्तिष्क को शांति देने का काम करता है। महिलाओं के लिएयह आसन हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने के साथ ही तनाव को भी कम करने में मददगार होता है। सर्वांगासन का रोजाना अभ्यास करने से थायरॉइड और पैराथायरॉइड ग्रंथियां भी स्वस्थ रहती हैं।