Yoga Tips: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की तरह पाना चाहती हैं फिगर तो रोजाना करें ये आसान, बेली फैट हो जाएगा गायब

  • अनन्या मिश्रा
  • Mar 07, 2025

Yoga Tips: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की तरह पाना चाहती हैं फिगर तो रोजाना करें ये आसान, बेली फैट हो जाएगा गायब

पेट की चर्बी घटाने के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं। लेकिन अगर आपको इससे भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है। तो आप रोजाना छिपकली आसन का अभ्यास कर सकते हैं। बता दें कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी भी छिपकली आसन करती हैं। दरअसल, इस आसन का नाम उत्थान पृष्ठासन है। इसको इंग्लिश में लिजार्ड पोज भी कहते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उत्थान पूष्ठासन के फायदे करने के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही यह भी जानेंगे कि इस आसन को करने का सही तरीका क्या है।


छिपकली आसन के फायदे

उत्थान पृष्ठासन करने से न सिर्फ शरीर का लचीलापन बढ़ता है, बल्कि यह हिप फ्लैक्सर्स, हैमस्ट्रिंग्स की और ग्रोइन एरिया की मसल्स को खोलता है। इसकी मदद से अंदरूनी जांघ और क्वाड्स भी मजबूत बनते हैं। इस आसन का रोजाना अभ्यास करने से पेट की चर्बी बहुत जल्दी कम होती है और पेट भी पतला हो जाता है। 


ऐसे करें ये आसन

बता दें कि सबसे पहले अधोमुख श्वानासन में आना है। इस आसन को करने के लिए दोनों हथेलियों और तलवों को टिकाए रखते हैं। वहीं दोनों हाथों के बीच में सिर रखते हुए कूल्हों को ऊपर की ओर रखते हैं।


फिर सांस छोड़ते हुए दाएं पैर को दाएं हथेली के बाहर की ओर टिकाना है।


अब दाएं घुटने के दाएं हथेली के ठीक ऊपर रखते हुए 90 डिग्री का कोण बनाना है। वहीं इस दौरान बाएं पैर को एकदम सीधा रखना है।


इसके बाद सांस लेते हुए दोनों कोहनियों को जमीन पर टिकाना है और हथेलियों को भी जमीन पर फैलाना है।


फिर दायां हाथ और दाहिना पैर दोनों बराबर में आ जाएं तो इसी मुद्रा में रहते हुए 5-6 बार गहरी सांस लेना है।


फिर दूसरे पैर और हाथ के जरिए यह प्रक्रिया दोहरानी है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Utthan Prishtasana, Lizard Pose, योग टिप्स, Yoga, छिपकली आसन, Yoga Tips, Benefits of Yoga, उत्थान पृष्ठासन, Yoga Tips In Hindi

Related Posts