CLOSE

Yoga Tips: पेट संबंधी समस्या से हैं परेशान तो करें ये तीन योगासन, जल्द मिलेगी राहत

By Healthy Nuskhe | Jun 23, 2023

योगा करने से न सिर्फ शरीर बल्कि मन और आत्मा भी स्वस्थ रहती है। शरीर और मन का शांत रखने के लिए योगा बेस्ट तरीका है। इससे न सिर्फ आपको शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी राहत मिलती है। योग तनाव और चिंता को भी दूर करने में सहायक होता है। बता दें कि योगा को अपनी डेली रूटीन में शामिल करने से आप कई तरह के पुराने रोगों से मुक्ति पा सकते हैं।
 
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पेट के कब्ज से राहत पाने के लिए किए जाने वाले योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप भी गैस की समस्या, कब्ज, एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं और पेट साफ नहीं होता है। तो आपको नीचे बताए गए योगासन करने चाहिए। इससे आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

उदराकर्षण
इस योगासन को करने के लिए सबसे पहले आप अपने पंजों के बल बैठ जाए। फिर गहरी सांस लेते हुए दाहिने घुटने को जमीन पर टिकाएं और बाएं घुटने को ऊपर छाती के पास रखें। इसके बाद दोनों घुटनों को अपने हाथों से कबर कर लें। दाहिने घुटने को जमीन पर रखते हुए इस बात का ध्यान दें कि पंजे जमीन पर ही रहे। लेकिन आपकी एड़ी ऊपर की ओर होनी चाहिए। अब इसी स्थिति में रहते हुए पूरी बॉडी को गर्दन सहित बाएं तरफ घुमाएं। अब दांया घुटना बांएं पंजे को स्पर्श करें तो दाहिनी एड़ी की ओर देखें। एक-दो मिनट इसी अवस्था में रहने के बाद अपनी सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं। 

नौकासन
पेट की समस्या से राहत पाने के लिए आप अपने डेली रूटीन में नौकासन योगासन को भी शामिल कर सकते है। इस आसन को करने के लिए पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठें। इसके बाद अपने घुटनों को मोड़कर पैरों को जमीन से ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान अपने हाथों को सामने की ओर रखें। कुछ देर तक इस आसन में रहने के बाद अपनी सामान्य अवस्था में वापस लौट आएं। इस तरह 3 बार करें।

त्रिकोणासन
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सावधान की मुद्रा में सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद एक पैर को दूसरे पैर से डेढ़ फुट की दूरी पर रखें। अब दोनों कंधों को एक सीध में लाते हुए धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें। अपने दाएं हाथ से बाएं पैर से छुएं। वहीं बाईं हथेली को आकाश की ओर ऱखें। इस अवस्था में करीब 2-3 मिनट तक रहें। फिर अपनी अवस्था में वापस आ जाएं। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.