CLOSE

Yoga Tips: पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए रोजाना करें ये 4 योगासन, स्लिम-ट्रिम हो जाएंगी आप

By Healthy Nuskhe | Mar 02, 2024

अगर आप अपने आसपास देखेंगे, तो पाएंगे कि कई तरह की बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में ले रखा है। ऐसे में इन बीमारियों से खुद को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। खुद को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए लोग पौष्टिक आहार का सेवन करते हैं। समय पर सोते और जागते हैं, जिम जाते हैं और एक अच्छी व हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। पर वर्तमान समय में लोग बढ़ते वजन से सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं। हांलाकि वजन कम करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। लेकिन इसके बाद भी तेजी से वेट बढ़ता जाता है।

ऐसे में अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन कम करने के लिए कई तरीके अपनाकर निराश हो चुके हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको नियमित रूप से करने से आप बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन योगासन के बारे में...

धनुरासन
अगर आपका भी तेजी से वजन बढ़ रहा है, तो आप धनुरासन कर सकते हैं। यह आसन बैली फैट कम करने में काफी मददगार होता है। इसको रोजाना करने से हाथ-पैरों की भी चर्बी कम होती है।

अधोमुख श्वासन
इस आसन को करने से बैलेंस बनने के साथ ही शरीर में मजबूती भी आती है। पेट की चर्बी कम करने के लिए इस योगासन को रोजाना करना चाहिए। वहीं लोअर बॉडी का फैट कम करने के लिए अधोमुख श्वासन एक बेहतर विकल्प हो सकता है। 

चतुरंग दंडासन
अगर आपके पेट की चर्बी बढ़ गई है और आप इसको जल्द कम करना चाहते हैं, तो आपको आज से ही इस योगासन का अभ्यास करना शुरूकर देना चाहिए। रोजाना इस आसन को करने से शरीर के निचले हिस्से में बढ़े वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.