CLOSE

Yoga Tips: भूख कंट्रोल करने के लिए रोजाना करना चाहिए ये योगासन, वेट लॉस में भी मिलेगी मदद

By Healthy Nuskhe | Apr 10, 2025

शरीर के बढ़ते वेट को कम करने के लिए भूख को कंट्रोल करने की जरूरत होती है। अगर आपको भी बहुत भूख लगती है, तो ऐसे में वेट कम कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है। अब वेट लॉस के लिए भूख पर कैसे कंट्रोल किया जाए। अगर आप भूख को कंट्रोल करने के लिए खाना-पीना छोड़ रहे हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। भूख कंट्रोल करने के लिए एकदम से खाना पानी नहीं छोड़ना चाहिए। 

ऐसे में अगर आप भी भूख को कंट्रोल करना चाहती हैं, तो आप योग की मदद ले सकते हैं। बता दें कि भूख को कंट्रोल करने के लिए योगासन फायदेमंद हो सकता है। इससे भूख कंट्रोल हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको रोजाना करने से आप भूख को कंट्रोल कर सकती हैं। 

हलासन
इस आसन का अभ्यास करने से वेट और भूख दोनों को कंट्रोल किया जा सकता है। हलासन का अभ्यास करने के लिए मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं और सिर के पीछे ले जाएं और फर्श को छूने का प्रयास करें। अगर आप फर्श नहीं छू पा रहे हैं, तो ज्यादा से ज्यादा सीमा तक ले जाने की कोशिश करें। इस पोजिशन में कुछ सेकेंड रहें और फिर वापस सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं। हलासन का अभ्यास करने से पेट की चर्बी कम हो जाती है।

वीरभद्रासन 2
वीरभद्रासन का अभ्यास करने से भूख पर कंट्रोल पा सकते हैं। इस आसन को करने के लिए योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और बाएं पैर को आगे की तरफ लाकर घुटने मोड़ें। अब दाहिए टखने को बाहर रखते हुए हाथों को बगल की ओर दिशा में ऊपर उठाएं। अब 30 सेकेंड तक इस पोजिशन में रुकें और फिर सामान्य पोजिशन में वापस आ जाएं।

अधोमुख श्वानासन
भूख को कम करने के लिए आप रोजाना अधोमुख श्वानासन का अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं और पैरों-हाथों को जमीन पर रखते हुए कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं। अब सिर को नीचे रखते हुए एड़ियों को फर्श पर दबाएं। इस स्थिति में 30 सेकेंट रहने के बाद सामान्य पोजिशन में वापस आ जाएं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.