CLOSE

Yoga Tips: अस्थमा रोगियों के लिए वरदान से कम नहीं ये योगासन, सांस लेने के प्रोसेस में होगा सुधार

By Healthy Nuskhe | Feb 05, 2025

योग सिर्फ एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह हमारे मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देने में सहायता करता है। अगर आप रोजाना योग करते हैं, तो आप लंबे समय तक फिट और हेल्दी बने रह सकते हैं। वहीं कई बीमारियों से भी बचाव होता है। अगर आप भी सांस लेने के प्रोसेस को सुधारना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर सांस लेने के प्रोसेस में सुधार कर सकते हैं।

भुजंगासन
इस आसन को करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और छाती को खोलता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेटकर हाथों को कंधों के नीचे रख लें। अब सांस लेते हुए छाती को ऊपर की तरफ उठाएं और सिर को पीछे की तरफ झुकाएं। कुछ सेकेंड इस पोजीशन में रहते हुए धीरे-धीरे सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।

मार्जारियासन
यह आसन पीठ और पेट के लिए लाभकारी होता है और इसका अभ्यास करने से सांस लेने के प्रोसेस में सुधार होता। सबसे पहले गाय मुद्रा में खड़े हो जाएं। फिर सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें और सिर को नीचे लाएं।

सूर्य नमस्कार
बता दें कि सूर्य नमस्कार एक संपूर्ण योग अभ्यास है। यह आसन शरीर के सभी अंगों को सक्रिय करता है और सांस लेने में मदद भी करता है। इस आसन को करने के लिए खड़े होकर हाथों को ऊपर उठाएं। फिर झुककर पैरों को पीछे करें और कई आसनों का एक क्रम बनाएं। हर आसन में गहरी सांस लें।

ताड़ासन
ताड़ासन का अभ्यास करने से संतुलन और स्थिरता बढ़ती है और श्वसन प्रणाली भी मजबूत होता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। फिर अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और शरीर को खींचे। अब गहरी सांस लें और ध्यान केंद्रित करें। इस स्थिति में कुछ देर रहने के बाद सामान्य पोजिशन में वापस आ जाएं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.