CLOSE

Yoga Tips: बड़े ही नहीं बच्चों के लिए भी काफी फायदेमंद है ये योगासन, लगने लगेगा पढ़ाई में मन

By Healthy Nuskhe | May 23, 2023

गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। छुट्टियों के दौरान बच्चों का अधिकतर समय घर पर ही बीतता है। वहीं गर्मी अधिक होने के कारण वह बाहर भी नहीं जाते हैं। ऐसी स्थिति में उनकी शारीरिक सक्रियता कम हो जाती है। वहीं कई मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। गर्मी के कारण और शारीरिक सक्रियता न होने के कारण बच्चे सुस्त हो जाते हैं। इस दौरान उनका मन न तो किसी काम में लगता है और न ही पढ़ाई में। 

गर्मियों के मौसम में मौसमी बीमारियों से बचाने व उनकी सुस्ती दूर करने के लिए बच्चों को कुछ योगासन सिखाएं। कुछ ऐसे योगासन होते हैं, जो बच्चों की सेहत को बेहतर बनाते हैं। इसके साथ ही बच्चों में एकाग्रता को बढ़ाते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको ऐसे ही कुछ योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अभ्यास बच्चे छुट्टियों में कर सकते हैं। इन योगासन से बच्चे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहते हैं। 

तड़ासन
बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए उनको रोजाना तड़ासन का अभ्यास करवाना चाहिए। इस योगासन के नियमित अभ्यास से बच्चों की ब्रिदिंग कैपेसिटी बढ़ने के साथ ही ऊर्जा के स्तर को बढ़ावा मिलता है। वहीं बच्चों की लंबाई बढ़ती है और उनका मूड भी अच्छा बना रहता है।

वृक्षासन 
गर्मियों में अधिक गर्मी होने के कारण बच्चे अधिकतर घर से बाहर निकलने में कतराते हैं। वहीं बाहर जाकर खेलने की बजाय आजकल के बच्चे इनडोर एक्टिविटी में ज्यादा शामिल रहते हैं। ऐसे में दिनभर टीवी या फोन लेकर बैठे व लेटे रहने से शरीर में दर्द होता है। साथ ही स्ट्रेस लेवल भी बढ़ता है। इस स्थिति से निपटने के लिए बच्चों को नियमित तौर पर वृक्षासन करवाएं। इससे उनके मन को शांति मिलने के साथ ही स्ट्रेस भी कम होगा और शरीर के दर्द में भी आराम मिलेगा।

धनुरासन
बच्चे के शरीर में लचीलापन और मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए उन्हें धनुरासन का अभ्यास करवाएं। इससे बच्चे का शरीर लचीला होने के साथ ही कमर भी मजबूत होती है। वहीं हाथ व पीठ दर्द से भी राहत मिलती है। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.