CLOSE

Yoga Tips: बंद नाक की समस्या से फौरन राहत दिलाएंगे ये 3 योगासन

By Healthy Nuskhe | Aug 07, 2023

सर्दी-जुकाम, एलर्जी और सांस संबंधी परेशानी होने पर अक्सर नाक बंद हो जाती है। नाक बंद होने पर सांस लेने में काफी परेशानी होने लगती है। जिसके कारण गले में दर्द होने लगता है। कई बार जुकाम आदि होने पर नाक बंद हो जाती है तो रात में सोने में दिक्कत होने लगती है। यह दिक्कत बच्चों ही नहीं बड़ों को भी हो सकती है। इस समस्या में दवा लेने की जगह कई लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन बंद नाक की समस्या से निजात पाने के लिए आप योग और फेस एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।

बता दें कि योग से जुकाम होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। योग से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। नाक बंद होने की समस्या होने पर तीन कारगर योगासन करने से राहत पाती जाती है। बंद नाक को खोलने के लिए चेहरे की योग एक्सरसाइज करनी चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बंद नाक को खोलने के लिए कुछ कारगर योगासन बताने जा रहे हैं। 

नोज प्रेस
अगर आपकी भी नाक बंद हो गई है और सांस लेने में परेशानी होती है। तो अपनी तर्जनी को मोड़कर नाक पर मौजूद तीन बिंदुओं को दबाएं। पहले नाक की पुल से शुरूआत करें। दूसरे में केंद्र और तीसरे में नाक के अंत की ओर दबाना है। मध्यम दबाव के साथ दबाते हुए 10-15 सेकेंड तक इसी मुद्रा में रहें। इससे नाक खुलने के साथ नाक को शेप देने में मदद मिलती है।

नोज विंग मसाज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपनी नाक को धीरे-धीरे घुमाएं। फिर कुछ समय के लिए तर्जनी उंगली से मसाज करें। बंद नाक को खोलने के साथ ही नसोलेबियल सिलवटों को भी दूर कर सकते हैं। 

फोरहेड व्हिप्स
बंद नाक की समस्या से निजात पाने के लिए नाक के पुल के ऊपर यानी की भौंह के केंद्र पर उंगलियों की मदद से मसाज करें। क्योंकि नाक बंद होने से चेहरे के आसपास तनाव आने लगता है। इस एक्सरसाइज से न सिर्फ तनाव दूर होता है बल्कि सिरदर्द से भी राहत मिलती है।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज
अगर आप भी नाक बंद होने की समस्या से परेशान हैं तो आप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.