CLOSE

Yoga Mat Cleaning Tips: योगा मैट की साफ-सफाई का ऱखे खास ख्याल, कहीं यह बन न जाए बीमारियों का घर

By Healthy Nuskhe | Jun 17, 2023

आज के समय में अधिकतर लोग खुद को फिट रखने के लिए योगा का सहारा लेते हैं। क्योंकि योगा करने के लिए काफी ज्यादा उपकरणों की जरूरत नहीं होती है। न ही इसमें ज्यादा खर्च आता है। योगा करने के लिए सिर्फ एक कमरा और मैट की जरूरत होती है। वहीं योगा के फायदों के बारे में तो आप काफी अच्छी तरह से जानते ही होंगे। मोटापा कम करने से लेकर बढ़ती उम्र को थामने और हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए योगा काफी फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरा सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। 

दरअसल योगा करने के दौरान लोग सिर्फ योगा करने पर ही अपना पूरा फोकस रखते हैं। वहीं योगा मैट की साफ-सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं। बता दें धूल, पसीना, पैरों की गंदगी से मैट गंदी हो जाती है। इससे कई तरह का इंफेक्शन भी हो सकता है। इसलिए अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो योगा के साथ ही मैट की साफ-सफाई का भी ध्यान रखना जरूरी है। ऐसे में यह उपाय आपके काफी काम आ सकते हैं। 

गुनगुने पानी से धोएं मैट
योगा मैट को गर्म पानी से धोने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि गर्म पानी से मैट खराब हो सकती है। इसलिए मैट को साफ करने के लिए गर्म पानी की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए टब में गुनगुना पानी ले लें। फिर इसमें कोई डिशसोप डालकर योगा मैट को भिगो दें। 5-10 मिनट भीगने के बाद इसे साफ कर लें। इस उपाय से आसानी से गंदगी साफ हो जाएगी।

स्पॉन्ज का यूज
अगर गुनगुने पानी में भी भिगोने के बाद योगा मैट साफ नहीं होती है तो मैट को कभी भी प्लास्टिक ब्रश से नहीं रगड़ना चाहिए। क्योंकि इससे मैट खराब हो सकती है। ब्रश की जगह आप स्पॉन्ज की मदद से इसे साफ कर सकती हैं। 

साफ पानी से करें साफ
स्पॉन्ज से मैट को साफ करने के बाद इसको साफ पानी से धोएं। बता दें कि योगा मैट को तब तक साफ पानी से धोना है, जब तक गंदगी और साबुन पूरी तरह से साफ न हो जाए। 

ऐसे सुखाएं मैट
योगा मैट को सुखाने के लिए इसको जमीन पर न रखें। क्योंकि गीला होने के कारण इसमें फिर से मिट्टी आदि चिपक जाएगी। इसलिए मैट को हैंगर पर सुखाना चाहिए। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.