CLOSE

Yoga Tips: 18 से 65 साल की उम्र के लोगों को रोजाना इतने मिनट करना चाहिए व्यायाम और योगाभ्यास

By Healthy Nuskhe | Oct 20, 2023

योगासन नियमित मन और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद होता है। ऐसे में बच्चों में कम उम्र से ही योग की आदत डाल देनी चाहिए। योग काफी ज्यादा गुणकारी होता है। यह ना सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी हमें फिट रखने में सहायक होता है। साथ ही योग करने से बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। नियमित योग से शारीरिक कार्यक्षमता और सहनशक्ति में भी सुधार होता है। लेकिन योग के बारे में भी लोगों ने कई गलत धारणाएं पाल रखी हैं। 

लोगों को लगता है कि वह जितना योग करेंगे, उतना ही उन्हें लाभ मिलेगा। किसी भी चीज की अति नुकसानदायक बन जाती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोजाना एक निश्चित अवधि की योगाभ्यास ही स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शारीरिक स्थिति और उम्र के मुताबिक आपको कितनी देर योगासन करना चाहिए।

रोजाना इतनी देर करें योग
योग एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना 30 मिनट मिनट का योगाभ्यास आदर्श माना जाता है। योग के अभ्यास के प्रकार और फोकस के आधार पर योग मुद्रा निर्भर करती है। कई-अलग-अलग तरह के योग हैं, जिनके प्रकार के आधार पर अवधि निर्धारित है। लेकिन शारीरिक और सांस वाले योगासनों के लिए करीब 30 मिनट पर्याप्त हैं। 

18 से 65 साल के लोग इतनी देर करें योग
बीते कई सालों में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अधिक वर्कआउट करने से लोगों की मौत हो गई। बता दें कि व्यायाम शरीर को स्वस्थ रखने का एक जरिया है। लेकिन सही तरीके से किया जाने वाला व्यायाम लाभकारी होता है। उम्र के हिसाब से ही वर्कआउट व एक्सरसाइज का समय तय होता है। 18 से 65 साल के लोगों को सप्ताह भर में 150 मिनट व्यायाम करना चाहिए। इस आयु वर्ग के लोगों को हर हफ्ते कम से कम 75 मिनट फुर्ती वाले व्यायाम करने चाहिए।

65 साल से अधिक लोगों के लिए व्यायाम का समय
अगर आपकी उम्र 65 साल से ज्यादा है, तो आप योग या डांस को अपनी फिजिकल एक्टिविटी में शामिल करें। सप्ताह में तीन दिन वर्कआउट करना चाहिए। इस आयु वर्ग के लोगों को एक्सपर्ट्स से सलाह लेने के बाद ही ज्यादा थकान वाली एक्सरसाइज करें। 

बच्चों के लिए व्यायाम का समय
5 से 17 साल तक के बच्चों और किशोरों को रोजाना कम से कम 60 मिनट व्यायाम या एक्सरसाइज करनी चाहिए। किशोर मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने वाले व्यायाम कर सकते हैं। आप वर्कआउट में दौड़ और कूद आदि को शामिल कर सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.