CLOSE

Yoga Tips: एक्ट्रेसेज जैसा पाना चाहती हैं फिगर तो इस समय करें योग, मिलेंगे कई फायदे

By Healthy Nuskhe | Nov 02, 2023

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की की खूबसूरती फिटनेस और ग्लोइंग स्किन का हर कोई दीवाना होता है। लोग अक्सर जानना चाहते हैं कि इन डीवाज की खूबसूरती और फिटनेस का क्या राज है। आपको बता दें कि इन एक्ट्रेसेज की फिटनेस का श्रेय योगा को जाता है। क्योंकि योग उनके जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। योग हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है, भारत ने पूरी दुनिया को योग के बारे में लोगों को रूबरू करवाया। योग में कई बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज होता है। योग करने से ना सिर्फ शारीरिक तौर पर स्वस्थ बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। 

सुबह योगा करने का फायदा
आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के बाद भी अगर आपके पास सुबह खाली समय रहता है। तो आप सुबह के समय योगाभ्यास कर सकते हैं। सुबह का समय सबसे ज्यादा शांत होता है और इस दौरान हमारा शरीर भी थका हुआ नहीं होता है। ऐसे में सुबह-सुबह योग का अभ्यास करना बहुत अच्छा माना जाता है। सुबह के समय योग करने से आपका दिमाग शांत होता है और पूरा दिन आप एनर्जेटिक बने रहते हैं।

शाम को योगा करने का फायदा
अग आपका सुबह का समय काफी व्यस्त रहता है, तो आप देर शाम के समय भी योग कर सकते हैं। योग करने के लिए यह समय काफी ज्यादा अच्छा माना जाता है। क्योंकि इस समय काफी पॉजिटिविटी रहती है। योग करने से निगेटिविटी और तनाव कम होता है। शाम को योग करने पर आपको अच्छी नींद आती है। हांलाकि इस दौरान बहुत ज्यादा थका देने वाला योग नहीं करना चाहिए। 

ध्यान रखें ये बातें
आप जब भी सुबह या शाम के समय योग करते हैं, तो इस बात का खास ख्याल रखें कि आपका पेट भरा हुआ ना हो। अगर आपने खाना खा लिया है, तो कम से कम 3 घंटे बाद ही योग करना चाहिए। खाना खाने के 3 घंटे के बाद हल्के आसन करें। लेकिन अगर आप खाली पेट योग करते हैं, तो इसके फौरन बाद कुछ खाने से बचें। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.