CLOSE

Yoga Tips: कमर दर्द से लेकर इन समस्याओं तक के लिए रामबाण इलाज हैं ये योगासन

By Healthy Nuskhe | Jun 03, 2023

बीमारियों को जड़ से खत्म करने का योगा सबसे अच्छा इलाज है। कई बार हम शरीर में होने वाली आम समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। वहीं बाद में यही समस्याएं बड़ा रूप ले लेती हैं। अपनी डेली रूटीन में योगा को शामिल कर कई बीमारियों से बच सकते हैं। वहीं अगर आप भी शरीर में किसी तरह के दर्द से जूझ रहे हैं। तो पेन किलर दवा आपको कुछ समय के लिए आराम दे सकती हैं। शारीरिक दर्द को योगा की मदद से धीरे-धीरे कम करके खत्म किया जा सकता है। 

बता दें कि अगर आप भी कमर दर्द की समस्या और बैठने व खड़े होने की समस्या से परेशान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। बता दें कि इन तीन योगासनों की मदद से आप इस दर्द से निजात पा सकते हैं। ज्यादातर महिलाओं को कमर दर्द का सामना करता पड़ता है। वहीं ज्यादा देर तक खड़े रहने से उठने-बैठने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में हम आपको महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं। 

भुजंगासन
भुजंगासन बेहद कमर दर्द से राहत दिलाने के लिए कारगर है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और फिर पैरों को आपस में मिलाएं। वहीं हथेलियों को सीने के पास रखें। फिर जमीन पर माथे को रखते हुए शरीर को सहज रखें। फिर गहरी सांस लेते हुए शरीर के आगे वाले हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं और दोनों हाथों को सीधा खड़ा करें। 15-20 सेकेंड तक इस अवस्था में रहने के बाद सामान्य मुद्रा में वापस लौट आएं।

शलभासन
शलभासन को पेट के बल लेटकर किया जाता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर पेट के बल लेट जाएं। फिर अपनी दोनों हथेलियों को जाघों के नीचे रखें। एड़ियों को जोड़ते हुए पैर के पंजे को एकदम सीधा रखें। अब अपने पैरों को धीरे-धीरे उठाने का प्रयास करें। दोनों पैरों को ऊपर ले जाने के दौरान गहरी सांस लें। इस मुद्रा में कुछ सेकेंड रहने के बाद पैरों को धीरे-धीरे नीचे ले आएं।

उष्ट्रासन 
इस आसन को करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर दोनों घुटनों की चौड़ाई कंधों के बराबर रखें। अब तलवों को आसमान की ओर रखें। इसके बाद रीढ़ की हड्डी को पीछे की ओर झुकाते हुए अपने हाथों से एड़ियों को छूने की कोशिश करें। इस आसन को करने के दौरान ध्यान रखें कि गर्दन पर अधिक दबाव न पड़े। अब कमर से लेकर घुटनों तक का हिस्सा सीधा रखें। फिर थोड़ी देर इस अवस्था में रहने के बाद अपनी सामान्य अवस्था में आ जाएं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.