CLOSE

सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन, संक्रमण और बीमारियों से होगा बचाव

By Healthy Nuskhe | Jan 05, 2021

सर्दियों के मौसम में खांसी-जुखाम और संक्रमण की समस्या बहुत आम है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आपने खानपान और स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करना भी बहुत जरूरी है। योग के नियमित अभ्यास से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनता है। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमण से बचाव होता है। आज के इस लेख में हम आपको इम्युनिटी बढ़ाने वाले कुछ योगासन बताने जा रहे हैं - 

त्रिकोणासन 
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए त्रिकोणासन को बहुत अच्छा माना जाता है।  इस मुद्रा में त्रिभुज की आकृति बनाई जाती है इसलिए इसे त्रिकोणासन कहा जाता है।  इस योगासन के नियमित अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक मजबूत होती है।  इस योगासन को सुबह उठकर करना फायदेमंद माना जाता है।  त्रिकोणासन से शरीर में रक्त संचार सुधरता है। यह आसान पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और इससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।  त्रिकोणासन के नियमित अभ्यास से दिमाग शांत होता है जिससे ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है।  
 

इसे भी पढ़ें: सर्दी-जुकाम, फ्लू से परेशान हैं तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 चीज़ें


पादंगुष्ठासन 
पादंगुष्ठासन को भी इम्यून सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद आसान माना जाता है।  इस आसन को बिग टो पोज़ भी कहा जाता है।  यह आसान मांसपेशियों को पैरों, रीढ़ और गर्दन के पीछे खींचने में मदद करता है।  पादंगुष्ठासन के नियमित अभ्यास से लिवर और किडनी में रक्त संचार को बढ़ाता है। इस आसान से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।  इस आसान को सुबह खाली पेट कम से कम 30 सेकंड के लिए करें।  

भुजंगासन 
भुजंगासन के नियमित अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।  यह आसान सांप के उठे हुए फन कजैसा दिखता है इसलिए इसे कोबरा पोज़ भी कहा जाता है।  इस आसान को सुबह खाली पेट 15-30 सेकंड के लिए करें।  यह योगासन आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए फायदेमंद हो सकता है।  भुजंगासन से पाचनतंत्र मजबूत होता है। इस आसान से शरीर में रक्त संचार बढ़ता है और इससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है।   

ताड़ासन 
ताड़ासन को इम्युनिटी बढ़ाने वाला एक फायदेमंद योगासन माना जाता है।  ताड़ासन को माउंटेन पोज़ भी कहा जाता है।  इस योगासन से स्वास्थ्य बेहतर बनता है।  ताड़ासन के नियमित अभ्यास से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।  यह योगासन शरीर को स्ट्रेच करने में भी मददगार हो सकता है।  इससे मानसिक संतुलन बढ़ता है और स्ट्रेस भी कम होता है।  इस योगासन को पेट खाली किया जाना चाहिए।
 
वृक्षासन 
इम्युनिटी बढ़ाने वाले आसान में वृक्षासन को बहुत अच्छा माना जाता है।  यह आसान पेड़ की स्थिरता और संतुलन को दिखाता है इसलिए इसे पेड़ आसन भी कहते हैं। वृक्षासन से पूरे शरीर की मांसपेशियाँ खिंचती हैं जिससे नसों और मसल्स के बीच संपर्क को बढ़ाता है। इस योगासन से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और शरीर मजबूत बनता है।  इससे दिमाग शांत होता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है।  इसका अभ्यास को खाली पेट किया जाना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.