CLOSE

Yoga Tips: बार-बार लगती है भूख तो रोजाना करें ये 3 योगासन, खुद पर कर सकेंगे कंट्रोल

By Healthy Nuskhe | Oct 17, 2024

अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण हमारा वेट बढ़ना शुरू हो जाता है। वेट बढ़ने पर कई बीमारियों हमें घेर लेती हैं। वहीं कई लोगों को बार-बार भूख लगती है और बार-बार भूख लगने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है। हालांकि भूख को कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं और कुछ लोग भूख को कम करने के लिए या तो खुद को अधिक व्यस्त रखने की कोशिश करते हैं या फिर पूरा दिन सोते रहते हैं।

लेकिन इसका हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए यदि आप भी उन लोगों में शुमार हैं, जिनको बार-बार भूख लगती है। तो आप भूख को कंट्रोल करने के लिए कुछ योगासन कर सकते हैं। इन योगासन का रोजाना अभ्यास करने से भूख और बढ़ा हुआ वेट दोनों कंट्रोल में रहता है। 

हलासन
यदि आप रोजाना हलासन का अभ्यास करते हैं, तो बढ़े हुए वजन और भूख को कंट्रोल कर सकते हैं। इस आसन को करने के लिए योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। अब धीरे-धीरे दोनों पैरों को ऊपर की ओर उठाएं और सिर के पीछे ले जाते हुए फर्श को छूने का प्रयास करें। अगर आप पैरों से फर्श नहीं छू पा रहे हैं, तो आप अधिकतम सीमा तक ले जाने की कोशिश करें। कुछ सेकेंड इसी पोजीशन में रहने के बाद वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं। इस आसन का नियमित रूप से अभ्यास करने से पेट की चर्बी हम होती है।

वीरभद्रासन 2
वीरभद्रासन 2 का अभ्यास करने से भी आप भूख पर नियंत्रण पा सकते हैं। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले मैट पर सीधे खड़े हो जाएं और फिर बाएं पैर को आगे ले जाते हुए घुटने मोड़ें। अब दाहिने टखने को बाहर की तरफ रखते हुए हाथों को बगल की दिशा में ऊपर की तरफ उठाएं। इस पोजीशन में 30 सेकेंड रहने के बाद सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।

अधोमुख श्वानासन
इस आसान का रोजाना अभ्यास करने से भूख को कम किया जा सकता है। अधोमुख श्वानासन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब पैरों और हाथों को जमीन पर रखें और कूल्हों को ऊपर की तरफ उठाएं। फिर सिर को नीचे की तरफ रखें और एड़ियों को फर्श पर दबाएं। इस स्थिति में 30 सेकेंड रहने के बाद सामान्य मुद्रा में वापस आ जाएं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.