CLOSE

Yoga Benefits: एक महीने नियमित योगा करने से मिलेंगे चौंकाने वाले नतीजे, मानसिक तनाव से मिलेगा निजात

By Healthy Nuskhe | May 22, 2023

भारत में योगा को काफी महत्व दिया जाता है। यह भारत की 5 हजार साल पुरानी देन है। कई मौकों पर सरकार ने योगा के फायदों से लोगों को रूबरू करवाया है। लेकिन इसके बाद भी अधिकतर भारतीय इसकी महत्ता से अंजान हैं। आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में हम अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि हम अपनी जड़ों से फिर से जुड़ें। अधिक से अधिक लोगों को फिट रहने के लिए योगा को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाना चाहिए। 

आज हम आपको योगा के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। हमारी जिंदगी में योगा किस तरह से फायदा पहुंचाता है, यह देखने के लिए कम से कम 30 दिन तक लगातार योगा अभ्यास करना चाहिए। हालांकि योगा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए जीवनशैली में अनुशासन और दृढ़ संकल्प का होना बेहद जरूरी है।

तनाव को दे सकते हैं मात
बता दें कि आजकल की लाइफस्टाइल का हमारी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जिसके कारण कई बार हम तनाव या अवसाद का शिकार हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि योगा से बड़ी से बड़ी बीमारी को मात दी जा सकती है। योगा करने से हमारे शरीर में एंडोर्फिन का स्तर बढ़ने के साथ ही मांसपेशियां मजबूत होने लगती हैं। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।

योगाभ्यास के लिए निकालें समय
रोजाना योगासनों का अभ्यास करने से आपके शरीर में लचीलापन आता है। वहीं इससे मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसलिए अगर आप अपने डेली रूटीन में योगा को शामिल करते हैं, तो एक महीने बाद आपको चौंकाने वाले रिजल्ट मिलेंगे।

योगा से बढ़ती है इम्यूनिटी
न केवल शारीरिक क्षमता बल्कि योगाभ्यास आपके दृढ़ संकल्प की भी परीक्षा लेता है। यह आपको तंत्रिका तंत्र को आराम देने के साथ ही अच्छे से कार्य करने में सहायक होता है। बता दें कि शरीर के लड़ने की क्षमता से अनुकम्पी तन्त्रिका तंत्र जुड़ा होता है। योगा से सही कार्य संचालन को बल मिलता है। यह आपके तनाव को भी कम करने में मदद करता है।

पा सकेंगे खोई हुई शांति
योगाभ्यास से आपका दिमाग पहले की अपेक्षा अधिक शांत होगा। वहीं आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में इस्तेमाल कर सकेंगे। बता दें कि योगा की मदद से आप अपने गोल पर आसानी से फोकस कर सकते हैं। तमाम सेलिब्रिटी भी अवसाद से निजात पाने के लिए योगा का सहारा लेते हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.