CLOSE

Yoga Tips: बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए कराएं ये योगासन, मिलेंगे गजब के फायदे

By Healthy Nuskhe | Dec 23, 2023

योग से न सिर्फ हमारा शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। यह हर उम्र के लोगों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं खासतौर पर बच्चों को योग जरूर करना चाहिए। इससे न सिर्फ बच्चों का फोकस बढ़ता है, बल्कि उनका दिमाग भी तेज होता है। योग एक ऐसी प्रैक्टिस है, जो हर बच्चों के समग्र विकास व कल्याण के लिए जरूरी होती है। वहीं योग करने से बच्चे स्ट्रेस से दूर रहते हैं और उनका दिमाग भी तेज होता है।

योग न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी काफी प्रचलित हो रहा है। योग एक्सपर्ट्स के मुताबिक 5 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे योगासन कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको बच्चों को योगासन करवाने से पहले किन टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

ऐसे करें शुरूआत
योग शुरू करवाने से पहले बच्चों से कम्यूनिकेट करें। उन्हें योग के सिंपल स्टेप्स करवाएं। आप बच्चों को डाउनवर्ड डॉग, कोबरा पोज, ट्री पोज और बटरफ्लाई जैसे पोज से योगासन की शुरूआत करवा सकते हैं। वहीं बच्चों को योग के दौरान फोकस करने के बारे में जरूर बताएं। वहीं बच्चे जैसे-जैसे योग से परिचित होंगे। वैसे ही धीरे-धीरे वह मुश्किल योगासन करना भी शुरूकर देंगे।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज
इसके अलावा आप बच्चों को योग करवाने से पहले ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करवाएं। आप बनी ब्रीथ या फ्लावर ब्रीथ और बेली ब्रीथ जैसी एक्सरसाइज से शुरूआत करवा सकते हैं। इस दौरान बच्चों को धीरे-धीरे गहरी सांस लेने और फिर धीरे-धीरे सांस छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें। इससे बच्चों का फोकस बढ़ने के साथ इमोश्नल रेग्युलेशन स्किल्स भी बढ़ेंगी।

ग्रुप में करवाएं योग
आप बच्चों का ग्रुप बनाकर उन्हें योगासन करवा सकते हैं। इससे बच्चे के अंदर टीम वर्क की भावना बढ़ेगी। साथ ही ग्रुप सर्कल और पार्टनर ट्री पोज से बच्चों में सहयोग और विश्वास की भावना बढ़ेगी। बता दें कि इस तरह के पोज करने से बच्चे के अंदर सपोर्ट की भावना जन्म लेती है और उनके रिश्ते भी बेहतर होते हैं।

सेफ्टी का रखें खास ख्याल
योगाभ्यास करवाने के दौरान बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें अपने शरीर के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करें। वहीं संभावित खतरे से बचने के लिए तैयारी जरूर रखें। इसके अलावा बच्चों को योगाभ्यास के दौरान सुरक्षा उपायों के बारे में जरूर बताएं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.