CLOSE

Mind Sharpening Yoga: भूलने की बीमारी से निजात पाने के लिए करें ये 5 योगासन, मिलेगा बेहतरीन रिजल्ट

By Healthy Nuskhe | May 31, 2023

आजकल की बिजी और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग अधिक तनाव लेने लगे हैं। जिसका सीधा असर उनके दिमाग पर पड़ता है। ऐसे में अधिकतर लोगों में भूलने की बीमारी देखने को मिलती है। बड़े और बूढ़े लोगों के अलावा यह समस्या बच्चों में भी देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप भी भूलने की बीमारी से परेशान हैं और अपने दिमाग को तेज करना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आपका दिमाग तेज होता है। यह योगासन ब्रेन हेल्थ बूस्ट करने के लिए सबसे अधिक कारगर माना जाता है।

पद्मासन
दिमाग को तेज करने से लिए पद्मासन सबसे बेस्ट माना जाता है। इस आसन की मदद से आपकी मांसपेशियों का तनाव कम होने के साथ ही मन शांत रहता है। ऐसे में यदि आप पद्मासन को अपनी डेली रुटीन में शामिल करती हैं। तो आपकी याददाश्त मजबूत होती है।

हलासन
याद रखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए हलासन काफी बेस्ट योगा है। यह बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि यह योगासन एकाग्रता बढ़ाने के साथ ही बच्चों के दिमाग को तेज करने में मदद करता है। 

सुखासन
सुखासन की मदद से आप अपनी एकाग्रता को बढ़ा सकते हैं। इससे दिमाग भी शांत रहता है। एक्सपर्ट्स से पूछकर आप इस योगासन को कर सकते हैं। इससे आपका स्ट्रेस लेवल भी कम होता है।

ताड़ासन
तड़ासन योगा करने से याददाश्त तेज की जा सकती है। यह दिमाग को तेज करने के लिए बेस्ट होता है। इस योगासन को करने से तंत्रिका तंत्र भी मजबूत होता है।

प्राणायाम
मुख्य रूप से भ्रमण प्राणायाम सांस लेने छोड़ने से जुड़ा होता है। इसकी मदद से आप अपने ब्रेन हेल्थ को रिलैक्स कर सकते हैं। इसके अलावा इस योगासन को करने से एकाग्रता, स्मृति और आत्मविश्वास बढ़ता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.