CLOSE

Women Health Tips: हर महिला को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए ये सुपरफूड्स, हड्डियों के साथ मूड भी रहेगा मस्त

By Healthy Nuskhe | Jun 15, 2023

अच्छी और हेल्दी लाइफस्टाइल हेल्दी के लिए सही खानपान का होना बेहद जरूरी होता है। हेल्दी खाना न सिर्फ हमारी भूख को शांत करता है, बल्कि हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा और पोषण देने का काम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, महिलाओं और पुरुषों की डाइट से जुड़ी जरूरतें अलग-अलग होती हैं। इन जरूरतों का पालन दोनों को करना चाहिए। कई बार महिलाएं अपने घर और ऑफिस के काम में इतनी व्यस्त हो जाती हैं। जिसके कारण वह अपनी सेहत को नजरअंदाज करने लगती हैं। जिसकी मुख्य वजह अच्छी डाइट नहीं लेना है।

कई बार अपनी सेहत को नजरअंदाज करने के कारण महिलाएं कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को हेल्दी डाइट जरूर लेनी चाहिए। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। स्वस्थ रहने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए। 

फल
महिलाएं अपनी डाइट में पपीता, बेरीज और अंगूर जैसे फलों को शामिल कर सकती हैं। वहीं आप चकोतरा भी खा सकती हैं। यह दिल के लिए काफी अच्छा होता है। साथ ही चकोतरा के सेवन से महिलाओं में स्ट्रोक का खतरा कम होता है। वहीं बेरीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण सेल को डैमेज होने से बचाते हैं। इसके सेवन से आपका माइंड भी फ्रेश रहता है। वहीं पपीता का सेवन ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करता है। साथ ही इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है।

बीन्स
बीन्स में मौजूद फाइबर और प्रोटीन महिलाओं के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। 

दही
कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं रोजाना एक कटोरी दही का सेवन कर सकती हैं। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती और यह हड्डियों को मडबूत करने का काम करता है। कम फैट वाली महिलाएं भी दही का सेवन कर सकती हैं। इससे आपको वजन मेंटेन रखने में सहायता मिलती है।

अलसी
अलसी में फाइबर और ओमेगा-3 के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में महिलाएं दही और सलाद आदि में इसके बीज को शामिल कर सकती हैं। अलसी के बीच कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के साथ ही महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाता है।

पालक
पालक में फोलेट नामक तत्व मौजूद होता है। यह महिलाओं को हृदय रोग से बचाने के साथ ही कैंसर के खतरे को कम करता है। इसमें ल्यूटिन भी पाया जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है और स्किन की झुर्रियों को दूर करने में सहायक होता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.