CLOSE

PCOD Treatment: PCOD के लक्षणों में इन दो चीजों का करें सेवन, जल्द मिलेगा आराम

By Healthy Nuskhe | Sep 17, 2024

पीसीओडी में महिलाओं के शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। इसकी वजह से हार्मोनल इंबैलेंस होता है, जिससे महिलाओं के शरीर पर बुरा असर होता है। इसकी वजह से महिलाओं को पीरियड्स में काफी मुश्किल होती है। PCOD की समस्या होने पर पीरियड्स अनियमित हो जाती है और जब पीरियड्स आते हैं तो यह लंबे समय के लिए आते हैं और वेट भी बढ़ जाता है। बता दें कि PCOD यानी पॉलिसिस्टिक ओवरी डिजीज एक हार्मोनल डिसऑर्डर होता है। इसमें महिलाओं के शरीर में मेल हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है और महिलाओं की फर्टिलिटी पर इसका असर होता है।

PCOD के लक्षणों को मैनेज करने के लिए महिलाओं को रूटीन और डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। पीसीओडी के लक्षणों को कम करने में कई हर्ब्स और मसाले कारगर हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऐसे ही दो मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको मिलाकर पीने से PCOD के लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है।

धनिये और दालचीनी का पानी के फायदे
PCOD के लक्षणों को कम करने के लिए रोजाना सुबह खाली पेट धनिये और दालचीनी का पानी पीना चाहिए।

PCOD की वजह से महिलाओं को डायबिटीज का खतरा हो सकता है। ऐसे में दालचीनी का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

दालचीनी की चाय पीने से इंसुलिन रेजिस्टेंस में सुधार होता है और क्रेविंग्स कम होती हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल मैनेज होने के साथ पीरियड्स भी नियमित होते हैं।

दालचीनी ओव्युलेशन को सुधारने के साथ पीरियड्स के दौरान होने वाली दिक्कतों को भी दूर करने में सहायक होती हैं। पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। 

दालचीनी, ओव्युलेशन को भी सुधारती है। PCOD में महिलाओं को पीरियड्स में कई मुश्किलें होती हैं और इन्हें दूर करने में दालचीनी की चाय या पानी कारगर है। पानी में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से हार्मोनल बैलेंस बना रहता है।

एक गिलास पानी में चौथाई चम्मच दालचीनी का पाउडर डालकर अच्छे से उबाल लें। फिर इसको सुबह खाली पेट छानकर पिएं।

धनिया का पानी पीने से महिलाओं में पीरियड से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं।

बता दें कि धनिया के बीज में मौजूद गुण मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और हार्मोनल बैलेंस बनाता है।

धनिया के बीजों में कई एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो PCOD के लक्षणों को मैनेज करने में मदद करता है।

दो चम्मच धनिया के बीजों को एक गिलास पानी में डालकर इसको आधा रह जाने तक उबालें। फिर इसको छानकर सुबह खाली पेट पिएं।

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक सुबह खाली पेट इस पानी में इन 2 चीजों को मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.