CLOSE

Summer Health Care: गर्मियों में गुड़ का सेवन करना फायदेमंद है या नहीं, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

By Healthy Nuskhe | Jul 01, 2024

गुड़ को सेवन करना हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। गुड़ पोषक तत्वों से भरपू होता है। बहुत सारे लोग गुड़ की चाय पीना पसंद करते हैं, तो कई लोग गुड़ को पराठा के साथ साथ खाना पसंद करते हैं। वहीं कई लोग खाना खाने के बाद मीठे के तौर पर इसका सेवन करते हैं। गुड़ आयरन से भरपूर होता है और इसको खाने से खून की कमी दूर होती है।
 
गुड़ में आयरन के अलावा पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो पाचन में सहायक होता है और लीवर को डिटॉक्सीफाई करने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। लेकिन क्या गुड़ का सेवन गर्मियों में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि क्या गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन करना चाहिए।

शरीर में हो सकती है गर्मी
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक इस बात में कोई दोराय नहीं है कि गुड़ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। लेकिन गर्मी के मौसम में इसका सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। दरअसल, गुड़ का सेवन शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है। जिसके कारण आपका शरीर डिहाइड्रेटेड हो सकता है और आप हीट एग्जॉशन या हीट स्ट्रोक का शिकार हो सकते हैं।

सीमित मात्रा में करें सेवन
गर्मियों में गुड़ का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन तभी जब आप इसका सीमित मात्रा में सेवन करते हैं। या फिर आप इसको ठंडक देने वाले पेय पदार्थ के साथ मिलाया जाए। आप अपनी डाइट में गुड़ को थोड़ी मात्रा में शामिल कर सकते हैं। आप गुड़ का इस्तेमाल नींबू पानी के साथ कर सकते हैं। गर्मियों में यह सबसे ज्यादा पिया जाता है। आप नींबू पानी में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ आपका शरीर ठंडा रहता है, बल्कि यह इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति भी करता है। छाछ या नारियल पानी जैसे ठंडे खाद्य पदार्थों के साथ गुड़ का सेवन करने से इसकी तासीर को ठंडा किया जा सकता है।

कब करें गुड़ का सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक यदि आपको भी गुड़ खाना पसंद है, तो आप दोपहर की जगह सुबह या शाम को इसका सेवन कर सकते हैं। क्योंकि सुबह और शाम के समय टेंपरेचर कम होता है, इसलिए यह आपको नुकसान नहीं पहुंचाता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.