CLOSE

Home Remedies For Dizziness: गर्मियों में चक्कर आने से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, फौरन मिलेगा आराम

By Healthy Nuskhe | Aug 12, 2023

गर्मियों के मौसम में हम सभी को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। गर्मी में अक्सर डिहाइड्रेशन की समस्या देखने को मिलती है। वहीं ज्यादा समय तक धूप में रहने की वजह से चक्कर आने लगता है। आमतौर पर देखा जाए तो पानी और पोषक तत्वों की कमी के कारण चक्कर आता है। वहीं कई बार बीपी लो होने के कारण भी चक्कर आने लगता है। अगर आपको भी गर्मियों में चक्कर आता है तो इन घरेलू उपायों की मदद से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

फलों का जूस
गर्मी के मौसम में पसीना निकलने के कारण शरीर में तमाम पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जिसकी वजह से चक्कर आने लगते हैं। ऐसे में आप इस समस्या से बचने के लिए फलों का जूस पी सकते हैं। क्योंकि फलों में कई सारे विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। यह शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। जूस पीने से कमजोरी और थकान जैसी समस्या से भी निजात मिलती है। इसके साथ ही शरीर को ठंडक मिलती है। आप संतरे, तरबूज और मौसमी का जूस पी सकते हैं।

खूब पिएं पानी
गर्मी में तापमान अधिक होने और पसीना आदि निकलने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। वहीं शरीर में पानी की कमी से चक्कर आने लगता है। इससे बचने के लिए भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो पानी में नींबू मिलाकर शिकंजी भी बना सकते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

सूखा धनिया
सूखा धनिया भी चक्कर आने की समस्या से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होता है। इसके लिए आप रात में एक गिलास पानी में आंवला भिगोकर रख दें। फिर सुबह उठकर पानी को छानकर इसे पी लें। इससे चक्कर नहीं आता है और आपका पेट भी साफ रहेगा।

पुदीने का तेल
गर्मी में चक्कर आने पर आप पुदीने का तेल भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। बता दें कि यह तेल काफी प्रभावी होता है और शरीर को ठंडक देने का काम करता है। इसके साथ ही यह तेल मतली, सिर दर्द, और उल्टी जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसके लिए आप पुदीने के तेल की कुछ बूंदे बादाम के तेल में मिलाए और फिर इससे अपने सिर और तलवे पर मालिश करें। इस उपाय को करने से चक्कर आने की समस्या से निजात मिलेगा। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.