CLOSE

Weight Loss: डायबिटीज और वेट लॉस के लिए रामबाण इलाज है यह जूस, जानिए इसके फायदे

By Healthy Nuskhe | May 01, 2024

आज के समय में मोटापा एक आम समस्या है। मोटापे के कारण कई बीमारियां शरीर को घेर लेती हैं और डायबिटीज होने का खतरा बना रहता है। हांलाकि आज के समय में डायबिटीज एक आम समस्या है। लेकन इसके कई कारण और अन्य बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसलिए हेल्दी बने रहने के लिए वजन कंट्रोल में होना सबसे जरूरी होता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है और वेट लॉस करने में मुश्किल आती है।

आपको बता दें कि शुगर लेवल को कंट्रोल करने में हेल्दी डाइट का अहम रोल होता है। इसके लिए सही खानपान का होना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल के जरिए एक खास जूस के बारे में बताने जा रहे हैं। यह जूस सिर्फ 4 चीजों से बनाया जाता है। यह जूस बॉडी डिटॉक्स, वेट लॉस और शुगर कंट्रोल में भी फायदेमंद होता है।

जूस की सामग्री
करेला- आधा कटा हुआ
करी पत्ते- 5-7
पुदीने की पत्तियां- मुट्ठी भर
धनिये की पत्तियां- मुट्ठी भर

विधि
सारी चीजों को ब्लेंडर में डालकर 1 गिलास पानी डालें।
फिर इसे ब्लेंड कर दें।
इस तरह से हेल्दी जूस बनकर तैयार हो जाएगा।
आप इसमें चुटकी भर काला नमक मिला लें।

वजन कम करने और शुगर लेवल को ऐसे करें कंट्रोल
भले ही करेले का स्वाद आपको कम पसंद आए, लेकिन यह कई गुणों की खान होता है।
 
करेले में फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस और विटामिन सी अधिक मात्रा में पाया जाता है।
 
यह ब्ल़ड शुगर स्पाइक को रोकने का काम करता है।
 
करेला फाइबर रिच होता है और यह वेट लॉस में भी मदद करता है।
 
करेला एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, यह खून को साफ करता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है।
 
वहीं करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक यानी शुगर को कम करने वाला गुण पाया जाता है।
 
करी पत्ता मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के साथ स्ट्रेस को कम करता है और कोलेस्ट्रोल लेवल भी कंट्रोल करता है।
पुदीने में पाया जाने वाला सेनोलिन कंपाउंड ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।
 
यह सांसों की दुर्गंध दूर करने, डाइजेशन को सुधारने और शरीर को ठंडक देने में सहायक है।
 
धनिए की पत्तियां डाइजेशन और वजन घटाने में सहायक है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.