CLOSE

Carrot Juice Benefits: गाजर के रस को पीने से होने वाले इन फायदों को जानकर रह जाएंगे दंग, डाइट में जरूर करें शामिल

By Healthy Nuskhe | Dec 19, 2023

सर्दियों में हम सभी को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। वहीं इस मौसम में कई तरह की सब्जियां हमारी डाइट का हिस्सा होती हैं। इन्हीं में से एक सब्जी है गाजर। गाजर को ठंड के मौसम में लोग कई तरीके से डाइट में शामिल करते हैं। यह एक रूट वेजिटेबल है, जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आमतौर पर गाजर नारंगी रंग की होती है। हांलाकि यह लाल, पीली और बैंगनी भी हो सकती है। 

बता दें कि गाजर सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है। इसमें विटामिन K1, पोटेशियम, बीटा-कैरोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसके साथ ही यह कम कैलोरी और लो फैट वाली होती है। लोग गाजर का अलग-अलग तरीके से सेवन करते हैं, कुछ इसे सब्जी, तो कुछ अचार तो कुछ लोग सलाद के तौर पर इसे खाते हैं।
 
वहीं गाजर का हलवा भी लगभग सभी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाजर का जूस सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। ऐसे में अगर आप गाजर के जूस के फायदों से अंजान थे, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गाजर का जूस पीने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। गाजर के जूस के फायदे सुन आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। 

दिल-दिमाग के लिए लाभकारी
गाजर के जूस में पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे आपके दिल को फायदा मिलता है। वहीं गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल की बीमारी के खतरे को काफी कम करता है।

पाचन होगा बेहतर
अगर आपका पाचन तंत्र गड़बड़ है, या आप पाचन को बेहतर बनाना चाहते हैं, जो आप गाजर के जूस का सेवन कर सकते हैं। इसके जूस में मौजूद फाइबर पाचन को सुचारू तरीके से कार्य करने में मदद करता है। वहीं इसमें मौजूद फाइबर मल त्याग को कंट्रोल कर कब्ज की समस्या से बचाता है।

स्किन के लिए भी फायदेमंद
गाजर का जूस त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। इस जूस के सेवन से स्किन को समय से पहले बूढ़ा होने से रोका जा सकता है। इसके साथ ही यह सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से भी रक्षा करता है। वहीं यह जूस त्वचा को नेचुरल ग्लो देता है।

आंखों के लिए भी लाभकारी
गाजर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, यह आंखों की सेहत के लिए गुणकारी माना जाता है। गाजर का जूस पीने में स्वादिष्ट होने के साथ यह सेहत संबंधी कई फायदे भी पहुंचाता है।

तनाव होगा कम
गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके सेवन से व्यक्ति स्ट्रेस फ्री रहता है।

सेहत के लिए गुणकारी
गाजर के जूस में मिनरल्स और विटामिन समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से इम्यूनिटी स्ट्रांग होने के साथ सेहत संबंधी कई लाभ मिलते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.