Benefits of Eating Garlic: नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल निकालने के लिए ऐसे करें लहसुन का सेवन, जानिए इसके फायदे

  • अनन्या मिश्रा
  • Apr 26, 2025

Benefits of Eating Garlic: नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल निकालने के लिए ऐसे करें लहसुन का सेवन, जानिए इसके फायदे

आयुर्वेद में लहसुन को प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली एक औषधि के रूप में जाना जाता है। लहसुन में एलिसिन नामक महत्वपूर्ण तत्व मौजूद होता है, जोकि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इतना ही नहीं लहसुन ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही हार्ट को भी मजबूत करता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लहसुन का सेवन करने के लाभ और इसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।


लहसुन क्यों है फायदेमंद

आयुर्वेद में लहसुन का सेवन बेहद आम माना जाता है। क्योंकि लहसुन में शरीर की सेल्स को बनाने की क्षमता होती है। इसका सेवन करना हमारे हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन के लिए विशेष रूप से लाभकारी होता है। क्योंकि लहसुन आर्टरीज में जमे फैट को हटाकर ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है।


लहसुन खाने के मुख्य फायदे


कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना

लहसुन का नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।


आर्टरीज की सफाई

लहसुन का सेवन करने से ब्लड वेसेल्स में जमा फैट कम होता है, जिससे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।


बीपी कंट्रोल करना

लहसुन का सेवन करने से बीपी कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।


एंटीऑक्सीडेंट गुण

लहसुन का सेवन करने से यह हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता और यह शरीर को डिटॉक्स करता है।


ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

लहसुन ब्लड को पतला करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।


डाइट में ऐसे करें शामिल

आप सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां खा सकती हैं।


लहसुन को कुचलकर पानी में मिलाएं और फिर रातभर के लिए छोड़ दें, वहीं अगली सुबह खाली पेट यह पी लें। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होता है।


आप दो-तीन कुचे हुए लहसुन को शहद में मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।


आप सलाद, सब्जी या सूप में लहसुन युक्त जैतून के तेल का इस्तेमाल करके खा सकते हैं।


वहीं आप दाल, चटनी और सब्जी में मिलाकर लहसुन को खा सकते हैं।


इन बातों का रखें खास ख्याल

अधिक लहसुन का सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है।

अगर आप ब्लड थिनर की दवा ले रहे हैं, तो आपको लहसुन खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।

लहसुन कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी बीमारियां रोकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Garlic, Bad Cholesterol, बॉडी डिटॉक्स, Garlic To Reduce Bad Cholesterol, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, लहसुन, Benefits of Eating Garlic, कोलेस्ट्रॉल, Body Detox

Related Posts