CLOSE

Weight Loss: वेट लॉस के लिए रामबाण है इसबगोल, कुछ ही महीनों में मोटापे से मिलेगी निजात

By Healthy Nuskhe | Jun 17, 2023

वजन घटाने के लिए लोग कई तरह के जतन करते हैं। कोई जिम और एक्सरसाइज का सहारा लेता है तो वहीं कोई डाइट फॉलो करता है। हालांकि इनमें से सिर्फ कुछ लोगों को ही फायदा मिलता है। लेकिन जिन लोगों को फायदा नहीं मिलता है, वह निराश हो जाते हैं। ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए वेट लॉस का एक बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं। साथ ही यह तरीका पूरी तरह से सेफ भी है। 

वेट घटने का सिंपल सा फॉर्मूला यह भी है कि दैनिक कैलोरी की कुछ खपत के कम कैलोरी का सेवन करें। हेल्दी और संतुलित डाइट के साथ दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आपको वेट लॉस में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा कुछ ऐसे फूड्स भी होते हैं। जिनके सेवन से आपका वेट लॉस काफी तेजी के साथ होता है। ऐसा ही एक फूड है इसबगोल की भूसी। जिसके सेवन से आप तेजी से वजन कम कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं कि इसबगोल की भूसी का सेवन कैसे करना है।  

इसबगोल का पौधा
बता दें कि इसबगोल का पौधा देखने में काफी हद तक गेहूं के पौधे की तरह लगता है। इसबगोल के पौधे की डालियों में सफेद रंग के बीच चिपके होते हैं। इसी को इसबगोल की भूसी कही जाती है। इसबगोल की भूसी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। इसका इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं को दूर करने के लिए कहते हैं। इसबगोल की भूसी के नियमित सेवन से वेट लॉस में काफी मदद मिलती है। इसके साथ ही यह फाइबर का मजबूत का स्त्रोत होता है। यह डाइजेशन को मजबूत करने के साथ ही पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है। 

कैसे करें सेवन
इसबगोल की भूसी के सेवन का तरीका काफी आसान है। इसके सेवन के लिए आप एक गिलास पानी या किसी फल के जूस में 1-2 चम्मच इसबगोल डालकर कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। थोड़ी देर पानी में डालकर रखने से पानी या जूस अच्छे से भूसी को अवशोषित कर लेती है और यह फूल जाएगी। इसके बाद फौरन इसको पी लें। अगर आप चाहें तो 1-2 चम्मच भूसी को मुंह में रखकर ऊपर से पानी पी सकते हैं। इसका सेवन आपको सुबह खाली पेट करना है। 

दूध के साथ 
पानी और जूस की तरह आप रात में सोने से पहले इसबगोल को दूध के साथ भी ले सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गुनगुने दूध में 1-2 चम्मच इसबगोल डालकर इसका सेवन करें। 

दही के साथ
आप चाहें तो दही के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए इसबगोल की भूसी को एक कटोरी दही में मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। जब यह अच्छे से फूल जाए तो इसको खा लें। इससे आंत में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ते हैं और पाचन भी दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही आप दिन में किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.