CLOSE

Onion Juice Benefits: दिल संबंधी जोखिमों को कम करने के लिए पिएं प्याज का रस, ऐसे करें तैयार

By Healthy Nuskhe | Jul 13, 2023

भोजन में अगर प्याज न हो, तो खाने का स्वाध अधूरा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज सिर्फ खाने का स्वाद नहीं बढ़ाती बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। हालांकि कई लोग प्याज का सेवन करते हैं। कुछ लोग कच्चा प्याज सलाद के तौर पर खाते हैं, तो कई लोग सब्जियों में प्याज का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कुछ लोग प्याज के रस का भी सेवन करते हैं। बता दें कि प्याज के रस का सेवन करने से सेहत संबंधी विकास के खतरे को कम करता है।

प्याज में पोटेशियम, मैंगनीज, विटामिन सी, बी6 और कॉपर आदि जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइन्प्फ्लमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। वजन घटाने से लेकर हाई बीपी, डायबिटीज आदि को कंट्रोल करने के लिए प्याज के रस का सेवन किया जाता है। प्याज का रस दिल को स्वस्थ रखने के लिए रामबाण इलाज है। यह हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको प्याज के रस के सेवन से होने वाले फायदों और सेवन के तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

प्याज के रस के फायदे
प्याज में एंटीऑक्सीडेंट गुण सूजन से लड़ने में सहायक होता है। साथ ही यह ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करता है। प्याज का रस कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा प्याज के रस के सेवन से इसके एंटीइंफ्लेमेटरी गुण हाई बीपी को कम करने और रक्त के थक्कों से बचाव में मदद करता है। बता दें कि यह स्थितियां दिल संबंधी बीमारियों के जोखिमों में से एक है। रोजाना प्याज का रस पीने से वजन प्रबंधन में भी मदद मिलती है और ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। प्याज का रस दिल को स्वस्थ रखने में कई तरह से सहायक होता है।

ऐसे पिएं प्याज का रस
प्याज का रस पीने के लिए 3-4 प्याज लेकर उन्हें मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन टुकड़ों को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें। जब इसका स्मूथ पेस्ट बन जाए तो छलनी के रस को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। जो पेस्ट बच जाए उसका इस्तेमाल आप सब्जी में कर लें। इस रस का सुबह खाली पेट सेवन करना चाहिए। प्याज के रस का सेवन करने से न सिर्फ दिल स्वस्थ रहता है, बल्कि अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.