Health Tips: शरीर में इंफ्लेमेशन होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डेली रूटीन में शामिल करें ये 3 चीजें

  • अनन्या मिश्रा
  • Mar 08, 2025

Health Tips: शरीर में इंफ्लेमेशन होने पर दिखते हैं ये लक्षण, डेली रूटीन में शामिल करें ये 3 चीजें

आजकल बढ़ते तनाव, अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से इंफ्लेमेशन यानी की सूजन होना एक आम समस्या बन चुकी है। इंफ्लेमेशन होने की वजह से कई तरह की हेल्थ इश्यूज हो सकती हैं। इंफ्लेमेशन होने पर व्यक्ति मोटा दिखाई देता है और हमें ऐसा लगता है कि शरीर में चर्बी बढ़ गई है। लेकिन यह समस्या इंफ्लेमेशन भी हो सकती है। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने इसका जिक्र किया था। जिसके बाद एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट काफी ज्यादा चर्चा में आ गई।


हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जो बिना जाने ही कई नुस्खे और डाइट को फॉलो करते हैं। जोकि सही नहीं होती है। ऐसे में किसी भी नतीजे पर जंप करने से पहले आपको यह समझना जरूरी है कि आपको समस्या क्या है। एक्सपर्ट बताते हैं कि जब शरीर में इंफ्लेमेशन होती है, तो इसके शरीर में कई लक्षण नजर आते हैं। वहीं अगर आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं हैं, थकावट, जोड़ों में दर्द और हमेशा ब्लोटिंक के साथ सूजन बनी रहती है। तो यह इस ओर संकेत कर सकता है कि आपके शरीर में इंफ्लेमेशन है। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो आपको अपनी डेली लाइफ में तीन टिप्स फॉलो करना चाहिए।


शरीर से इंफ्लेमेशन दूर करने के लिए क्या करना चाहिए

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो आपको सिल्वर के गिलास में रखा हुआ पानी पिएं। क्योंकि चांदी में विशेष गुण पाए जाते हैं, जो शरीर के विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में सहायता करते हैं। साथ ही यह सूजन को भी कम करने में सहायक होते हैं।


इसके अलावा आपको अपनी डाइट में हल्दी और काली मिर्च शामिल करें। क्योंकि यह दोनों ही नेचुरल एंटी इंफ्लेमेटरी पदार्थ हैं। यह शरीर के अंदर की सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को नष्ट करने में सहायता करते हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।


बता दें कि नींद का शरीर में इंफ्लेमेशन पर भी असर पड़ता है। वहीं जब आप सही और अच्छी नींद लेते हैं यानी की जब आप 8 घंटे सोते हैं, तो शरीर की सेल्स और टिश्यूज रीजेनरेट करती है। इसलिए रोजाना 8 घंटे की नींद जरूर लें और समय पर सोएं और समय पर जागें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
How to Reduce Inflammation in Body, इंफ्लेमेशन, Reduce Inflammation Naturally, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Anti-Inflammatory Foods and Drinks, Inflammation Flush Detox

Related Posts