CLOSE

Health Tips: ब्रेन हेल्थ के लिए रामबाण हैं ये हर्ब्स, हैरान कर देंगे इसके फायदे

By Healthy Nuskhe | Jun 15, 2023

स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ दिमाग का होना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि दिमाग के पास ही चीजों को समझने की, सोचने की, सीखने की और याद रखने की क्षमता होती है। जिंदगी की गाड़ी को अच्छे से चलाने के लिए ब्रेन हेल्थ पर ध्यान देना काफी ज्यादा जरूरी होता है। कई बार हम फिजिकल हेल्थ पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन ब्रेन हेल्थ को इग्नोर कर देते हैं। ऐसा करना गलत होता है। हमारे शरीर का जितना स्वस्थ होना जरूरी होता है, उतना ही हमारे दिमाग को भी स्वस्थ होना जरूरी होता है।

दिमाग को सेहतमंद बनाए रखने के लिए कई हर्ब्स बहुत लाभकारी होते हैं। इन हर्ब्स को अपनी डाइट में किसी न किसी तरह से जरूर शामिल करना चाहिए। जिससे कि हमारा दिमाग स्वस्थ रहे। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको आप अपनी डाइट में शामिल कर अपने ब्रेन को स्वस्थ रख सकते हैं।

केसर
केसर न सिर्फ खाने के स्वाद और रंगत को नहीं बढ़ाता है, बल्कि यह दिमाग के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। डिप्रेशन की समस्या के निदान में केसर काफी लाभकारी होता है। अगर आप भी डिप्रेशन आदि के लक्षण महसूस कर रहे हैं तो आपको केसर का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपका ब्रेन भी हेल्दी रहेगा।

रोजमेरी
रोजमेरी को गुलमेंहदी भी कहते हैं। ब्रेन हेल्थ के लिए रोजमेरी काफी अच्छा माना जाता है। इसका सेवन मेमोरी को बूस्ट करने के लिए किया जाता है। अगर आप किसी चीज पर फोकस नहीं कर पाते हैं तो रोजमेरी के सेवन से आपको फायदा मिल सकता है। डिमेंशिया के मरीजों के लिए भी रोजमेरी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

लेमन बाम
लेमन बाम को ब्रेन हेल्थ के लिए काफी अच्छा हर्ब्स माना जाता है। यह हर्ब्स तनाव को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-स्ट्रेस प्रॉपर्टीज भी पाया जाता है। एंटी-स्ट्रेस प्रॉपर्टीज तनाव को कम करने का काम करती है। 

ग्रीन टी
अधिकतर लोग ग्रीन टी का सेवन वजन कम करने के लिए करते हैं। लेकिन अधिकतर लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि यह ब्रेन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। ग्रीन टी से एंजायटी कम होने के साथ ही मेमोरी को बूस्ट करने के काम करता है। ग्रीन टी के सेवन से एकाग्रता क्षमता बढ़ती है।

बकोपा
बकोपा नामक हर्ब्स दिमाग की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। बकोपा ब्रेन में वह केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो हमारी मेमोरी को बूस्ट करने का काम करते हैं। साथ ही इसके सेवन से सीखने की क्षमता में वृद्धि होती है। बकोपा ब्रेन सेल्स को प्रोटेक्ट करने में सहायक होता है।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.