Swelling On Face: चेहरे पर सूजन होने से हो सकती हैं गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए कारण

  • अनन्या मिश्रा
  • Oct 15, 2024

Swelling On Face: चेहरे पर सूजन होने से हो सकती हैं गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए कारण

कभी-कभी जब आप सुबह सोकर उठते हैं, तो आपको अपना चेहरा सूजा हुआ दिखाई देता है। हालांकि चेहरे पर आने वाली सूजन कई कारणों से भी हो सकती है। इसमें दांतों का काम, एलर्जी की प्रतिक्रिया और एडिमा जैसी स्थितियां शामिल हैं। अधिकतर फेस पर होने वाली सूजन मामूली होती है। चेहरे पर आने वाली मामूली सूजन आइस पैक का इस्तेमाल करने के बाद कम हो जाती है।

 

वहीं आप चेहरे पर गंभीर सूजन का अनुभव कर रहे हैं, तो आपको फौरन डॉक्टर को दिखाएं। क्योंकि चेहरे की सूजन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि चेहरे पर सूजन आने के क्या कारण हो सकते हैं।


चेहरे पर सूजन होने की वजह


मोटापा

मोटापे की वजह से भी अक्सर फेस पर सूजन आ सकती है। क्योंकि मोटापे से फेस पर अतिरिक्त चर्बी जमा हो सकती है। इसको 'चांद मुख' भी कहा जाता है।


सेल्युलाइटिस

सेल्युलाइटिस एक जीवाणु संक्रमण होता है, जो कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में आम होता है। इस संक्रमण की वजह से मवाद बनता है और यह स्किन के ऊतकों को नष्ट कर देता है। इससे सूजन हो जाती है।


एलर्जी

कुछ खाद्य पदार्थों, दवाओं या फिर धूल से हुई एलर्जी भी आंखों, चेहरे या होंठ के आसपास सूजन की वजह बन सकती है। शरीर के अंगों की सूजन एलर्जी के खिलाफ शरीर को लड़ने का तरीका है।


जले का निशान

जलन, चोट या फिर चेहरे की चोट के निशान भी आपका फेस फूला हुआ दिखा सकता है। क्योंकि रक्त प्रवाह घायल क्षेत्र की तरफ बढ़ता है।


एंजियोएडेमा

एंजियोएडेमा एक स्किन की स्थिति है, जो स्किन के नीचे सूजन की वजह बनती है। आमतौर पर यह एलर्जी की प्रतिक्रिया के कारण होता है।


थायराइड की समस्या

बता दें कि फूला हुआ या सूजा हुआ चेहरा थायराइड विकार के आम लक्षणों में से एक है। शोध के मुताबिक गाल पर सूजन होना थायराइड की समस्या का भी एक लक्षण हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Puffy Face Cause, Puffy Face, Swollen Face, फेस पर सूजन, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Swelling On Face

Related Posts