CLOSE

Health Tips: सुबह उठते लगने लगती है थकान और कमजोरी, तो इन उपायों को जरूर करें ट्राई

By Healthy Nuskhe | Mar 13, 2024

कई लोगों को सुबह के समय थकान और कमजोरी का अनुभव होता है। जिसकी एक वजह यह भी है कि वह वर्कआउट के लिए भी जरा भी समय नहीं निकालते हैं। जिस वजह से तनाव बना रहता है। किसी भी तरह की बीमारी नहीं होने के बाद भी लोगों में थकान और कमजोरी की समस्या ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर आपको भी सुबह उठने के साथ ही कमजोरी व थकान महसूस होती है, तो नीचे बताए गए टिप्स को अपनाने से आपको कुछ हद तक राहत मिल सकती है।

मेडिटेशन
सुबह मेडिटेशन के लिए आधे घंटे का समय जरूर निकालना चाहिए। मेडिटेशन करने से तनाव काफी हद तक कम होगा। वहीं जब आप मेंटली रिलैक्स होंगे, तो तनाव की स्थिति में भी राहत मिलेगी। कई बार अनहेल्दी स्लीप पैटर्न की वजह से भी थकान महसूस होती है। ऐसे में मेडिटेशन से आपको काफी राहत मिल सकती है।

स्ट्रेचिंग
अगर सुबह उठने के साथ ही शरीर में अकड़न महसूस होती है, तो आप कुछ आसान योगासन व स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है। बता दें कि स्ट्रेचिंग करने से शरीर की मांसपेशियां खुलती हैं। आप सुबह के समय जुम्बा कर सकते हैं। जुम्बा करने से आपको म्यूजिक और वर्कआउट दोनों के फायदे मिलते हैं।

वॉकिंग
रोजाना सुबह के समय आधे घंटे की वॉक से भी आपको काफी फायदा हो सकता है। क्योंकि ताजी हवा न सिर्फ आपके मूड को रिफ्रेश करती है, बल्कि यह पूरे दिन आपको तरोताजा रखने में भी मदद करती है। वॉक करना सेहत के लिहाज से भी काफी अच्छा होता है।

मसाज
शरीर को मसाज से भी काफी आराम मिलता है। इससे आप काफी हद तक रिलैक्स महसूस करते हैं। गुनगुने तेल से मालिश करने से मांसपेशियों को रिलैक्स मिलता है। अगर आप रात के समय पैरों के तलवे पर गुनगुना तेल लगाकर सोते हैं तो आपको बहुत आराम मिलेगा। सुबह के समय गुनगुने पानी से नहाना भी काफी रिलैक्सफुल रहता है।

डाइट
थकान और कमजोरी जैसी समस्या से बचने के लिए प्रॉपर डाइट लेनी चाहिए। क्योंकि प्रॉपर डाइट न लेने से भी आपको इस तरह की समस्या हो सकती है। इसलिए ब्रेकफास्ट को स्किप नहीं करना चाहिए। हेल्दी स्नैक्स व फ्रूट्स लें। 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.