Baby Diet: कब और कैसे देना शुरू करें शिशुओं को ठोस आहार, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

  • अनन्या मिश्रा
  • Apr 10, 2025

Baby Diet: कब और कैसे देना शुरू करें शिशुओं को ठोस आहार, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

डॉक्टर बच्चे के जन्म के 6 महीने तक उनको सिर्फ मां का दूध पिलाने की सलाह देते हैं। क्योंकि नवजात बच्चे के लिए मां का दूध पौष्टिक और हेल्दी माना जाता है। जो बच्चे के विकास में सहायक होता है। लेकिन 6 महीने पूरे होने के बाद पेरेंट्स बच्चे की डाइट में धीरे-धीरे बदलाव करना शुरूकर देते हैं। वहीं जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वैसे-वैसे उनका पाचन तंत्र भी विकसित होता है। ऐसे में बच्चे की डाइट में सॉलिड फूड शामिल करना शुरूकर दिया जाता है। लेकिन ठोस आहार पर बच्चों की शुरूआत करने के सही तरीके के बारे में जानकारी होना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बच्चे को सॉलिड फूल कैसे खिलाना चाहिए।


शिशुओं को ठोस आहार खिलाने का सही तरीका

बच्चे का आहार उनकी सेहत और विकास में अहम भूमिका निभाता है। क्योंकि शुरूआत के 6 महीने बच्चा सिर्फ मां के दूध पर निर्भर रहता है। लेकिन 6 महीने के बाद आप बच्चे को ठोस आहार देना शुरूकर सकते हैं। जोकि उनके शारीरिक विकास और पोषण दोनों में महत्वपूर्ण होता है। लेकिन बच्चे के ठोस आहार की शुरूआत करने और इसके सही प्रोसेस को सही तरीके से समझना जरूरी है। जिससे कि बच्चे का पोषण सही तरीके से हो सके।


6-8 महीने के बच्चे को खिलाएं मसला हुआ खाना

वहीं 6 महीने के बच्चे की डाइट में आप धीरे-धीरे सॉलिड फूड शामिल कर सकते हैं। हालांकि इस समय तक उनका पाचन तंत्र पूरी तरह से मजबूत नहीं होता है, इसलिए उनको मुलायम और हल्का खाना देना चाहिए। आप बच्चे को सूप, दाल का पानी, स्टीम सब्जियां, चावल का पानी या फल आदि मसलकर दे सकती हैं।


7-8 महीने के बच्चे को खिलाएं थोड़ा गाढ़ा और बारीक प्यूरी

7-8 महीने के बच्चे को आप हल्का गाढ़ा और बारीक प्यूरी खिला सकते हैं। क्योंकि इस उम्र तक बच्चे के दांत निकलना शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आप उनको हल्का ठोस खाना खिला सकते हैं। आप बच्चे को प्यूरी, उबली हई सब्जियां जैसे गाजर, मटर, आलू और फलों में केला, नाशपाती और सेब आदि खिला सकते हैं। यह खाना बच्चे की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।


9-11 महीने के बच्चे को खिलाएं बारीक कटा हुआ खाना

जब बच्चा 9 महीने का हो जाता है तो आप उनकी डाइट में बारीक कटा खाना और ठोस आहार को शामिल कर सकते हैं। क्योंकि इस उम्र तक बच्चे के दांत और मसूढ़े मजबूत होने लगते हैं। जिससे वह ठोस आहार को चबाकर खा सकते हैं। आप 9 महीने के बच्चे के कटा हुआ फल, दलिया, सब्जियों के छोटे टुकड़े और रोटी आदि खिला सकते हैं।


12 से 24 महीने के बच्चे को खिलाएं घर का नॉर्मल खाना

बता दें कि जब बच्चा एक साल का हो जाता है, तो आप उसे धीरे-धीरे बड़े लोगों की तरह नॉर्मल खाना खिलाना शुरूकर सकते हैं। क्योंकि 1 साल के उम्र के बच्चों का पाचन तंत्र पहले से अधिक मजबूत हो चुका होता है। ऐसे में वह ऐसा खाना आसानी से पचा सकते हैं। वहीं आप एक साल के बच्चे को थाली के ज्यादा व्यंजन खिला सकते हैं। लेकिन बच्चे की सेहत का ध्यान रखकर उसे खिलाएं। वहीं आप उनको पानी और जूस जैसे तरल पदार्थ भी देते रहें, जिससे कि बच्चा हाइड्रेटेड रहे।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Solid Foods, Baby Diet, बेबी केयर, Correct Way To Give Solid Food To Babies, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, बच्चे की डाइट, Baby Care, Parenting

Related Posts