CLOSE

Monsoon Diet Tips: मानसून में ताकत का डबल डोज हैं ये सब्जियां, इम्यून पावर को स्ट्रांग कर हर बीमारी से करेंगी बचाव

By Healthy Nuskhe | Jul 14, 2023

मानसून में जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं, उनका इम्यून सिस्टम कमजोर होने के संकेत देता है। क्योंकि मानसून के मौसम के दौरान काफी सारे हानिकारक वायरस छिपे होते हैं। ऐसे में अगर आप अपना अच्छे से ख्याल नहीं रखते हैं, तो जाहिर तौर पर आप बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में अगर आपको भी बाहर का खाना पसंद है तो यह समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
 
ऐसे में डॉक्टर भी घर का बना खाना खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि घर का खाना ताजा होने के साथ पोषण से भरपूर होता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी इम्यून पावर को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको मानसून में इन सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

लौकी
साल के इस समय में लौकी की सब्जी आपको ठंडा रखने के साथ ही हाइड्रेट रहने में मदद करती हैं। लौकी में फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है। इसके अलावा लौकी को अपनी डइट में शामिल करने से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालकर बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है।

शिमला मिर्च
शिमला मिर्च में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पायी जाती है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। लाल रंग का शिमला मिर्च विटामिन की अधिकतम मात्रा से भरपूर है। बता दें कि 100 ग्राम लाल शिमला मिर्च में 127.7 मिलीग्राम तक विटामिन पाया जाता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं।

भिंडी
भिंडी इम्यून पावर को बढ़ाने में सहायक होती है। इसलिए इस सब्जी को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। भिंडी में विटामिन ए, सी, कैल्शियम और आयरन जैसे आवश्यक पोषण तत्व पाए जाते हैं। यह सब्जी हानिकारक मानसून बैक्टीरिया को दूर रखती है।

ब्रोकली
शिमला मिर्च की तरह, ब्रोकली में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है। ब्रोकली में बीटा-कैरोटीन नामक एक विशिष्ट एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही इम्यून पावर को भी बढ़ाता है। ऐसे में ब्रोकली को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

करेला
हालांकि बहुत से लोगों को करेला नहीं पसंद होता है। जबकि करेला का सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी इम्यून पावर को बढ़ाना चाहते हैं। तो करेले को अपनी डाइट में शामिल करें। यह संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। आप चाहें तो करेला का जूस भी पी सकते हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.