CLOSE

Diabetes Management: शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, इन चीजों से करें परहेज

By Healthy Nuskhe | Dec 18, 2023

डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए उनको प्रॉपर और हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन अधिकतर पेशेंट्स प्रॉपर डाइट चार्ट को फॉलो नहीं कर पाते हैं। जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ने लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि डायबिटीज के मरीज को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। 

डाइट में शामिल करें ये चीजें

अंडा
बता दें कि अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पायी जाती है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल रखने के साथ ही भूख लगने वाले हार्मोन्स को भी दबाकर रखता है। यह वेट लॉस में मददगार होता है।

शकरकंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए शकरकंद भी एक जरूरी कार्ब्स है। एक मीडियम साइज शकरकंद में 4 ग्राम फाइबर और विटामिन सी पाया जाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज को अपनी डाइट में शकरकंद जरूर शामिल करना चाहिए।

फैटी फिश
इसके अलावा ओमेगा-3 से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। ओमेगा-3 से भरपूर मछलियां जैसे- सार्डिन, मैकेरल, सालमन, हेरिंग, ट्राउट और ट्यूना फिश से हार्ट डिजीज का खतरा काफी कम होता है। साथ ही इसके सेवन से आंख संबंधी समस्या भी कम होती है। वहीं डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में पालक, एवोकाडो, फलिया, बेरीज और दही आदि शामिल कर सकते हैं। इससे आपका डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। 

इन चीजों से करें परहेज
डायबिटीज की बीमारी होने पर मरीज को अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखना होता है। ऐसा नहीं करने पर यह बीमारी जानलेवा साबित हो सकती है। बता दें कि बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं, जिनके सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें डायबिटीज के मरीजों को खाने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

डायबिटीज में न करें इन चीजों का सेवन
डायबिटीज के मरीज को मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसके साथ ही चाय में चीनी, शहद और गुड़ आदि का न लें।
खाने में ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए।
शुगर के मरीजों को कोल्डड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए।
साथ ही सॉफ्ट ड्रिंक, आइस्क्रीम और पैक्ड जूस के सेवन से परहेज करना चाहिए।
खाने में ज्यादा ऑयली फूड और जंक फूड नहीं शामिल करना चाहिए।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.