CLOSE

Morning Breakfast: पेट में 'जहर' बन जाती हैं नाश्ते की ये चीजें, सिर्फ पेट ही नहीं दिमाग भी हो जाएगा खराब

By Healthy Nuskhe | Sep 13, 2023

नाश्ता हमारे दिन का सबसे महत्वपूण आहार होता है। हालांकि कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं या फिर जल्दबाजी में स्किप कर देते हैं। जिसके कारण उन्हें कमजोरी महसूस होने लगती है। जो लोग ब्रेकफास्ट को स्किप करने की गलती करते हैं, उन्हें छोटी से छोटी बीमारी भी तकलीफ पहुंचाती है। शरीर को दिनभर के लिए जरूरी एनर्जी और न्यूट्रिशन ब्रेकफास्ट से मिलता है। मगर इस बात का भी ध्यान रखें कि कुछ चीजें नाश्ते के लिए बिलकुल भी हेल्दी नहीं होती हैं। इन चीजों को नाश्ते में खाने से आपको ब्लोटिंग, कब्ज, एसिडिटी जैसे डायजेस्टिव डिसऑर्डर हो सकता है। इसके अलावा कई बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं। 

सूरज के मुताबिक पाचन
सूरज के हिसाब से हमारी पाचन अग्नि काम करती है। इसको जठराग्नि भी कहा जाता है। जठराग्नि दोपहर में सबसे ज्यादा होती है और ब्रेकफास्ट-डिनर काफी कम रहती है। इसलिए सुबह और रात में सही पाचन के लिए हल्का खाना खाने की सलाह दी जाती है।

इन चीजों से रहें दूर
बता दें कि अगर आप सुबह के समय ठंडे फल का जूस, स्मूदी या शेक का सेवन करते हैं, तो यह आपके डायजेस्टिव फायर को प्रभावित करके कम कर सकती है। इससे आपको कई सारे पाचन विकार हो सकते हैं। इसलिए मॉर्निंग में ठंडे फूड, फ्रिज में रखा हुआ खाना या फिर बर्फ वाली चीजें नहीं खानी चाहिए। 

फल और दूध का ना करें सेवन
कुछ लोग ब्रेकफास्ट में केला और दूध तो कुछ लोग फल के साथ दूध मिलाकर शेक पीते हैं। इससे आपका पेट भारी हो सकता है। नाश्ते में शेक बनाने के लिए दूध और फल को नहीं मिलाना चाहिए। इस कॉम्बिनेशन को आयुर्वेद अनहेल्दी मानता है।

ना खाएं ओट्स
सुबह के नाश्ते में इंस्टेंट फूड, कॉर्न फ्लेक्स और ओट्स ना खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इस समय को कफ काल कहा जाता है। जिसके कारण पाटन बिगड़ने की संभावना होती है। इससे शरीर में टॉक्सिन बनने लगता है।

नाश्ते में क्या खाएं?
मूंग दाल और चावल की खिचड़ी
घर पर बनी आयुर्वेदिक स्मूदी
घी में बना मूंग दाल चीला
रागी काढ़ा
बाजरा, रागी, सूजी, गेहूं से बना दलिया
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.