CLOSE

Health Tips: जापानी लोग ये 7 चीजें खाकर लेते हैं लंबे जीवन का आनंद, आप भी डाइट में करें शामिल

By Healthy Nuskhe | Sep 05, 2023

जब हम जापान की आयुर्वेदिक विचारधारा के बारे में बता करते हैं, तो उनके दीर्घ जीवन के बारे में भी सोचते हैं। इसके पीछे उनके खानपान की विशेष भूमिका होती है। जापानी लोगों की लंबी उम्र के लोगों का रहस्य उनके आहार में छिपा होता है। जापानी लोग अपनी डाइट में कई ऐसे आहार शामिल करते हैं, जो उन्हें स्वस्थ और लंबा जीवन जीने में मदद करती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 7 ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके सेवन से आप भी लंबे और स्वस्थ जीवन का आनंद उठा सकते हैं।

फिश
जापान में मछली खाने की पुरानी परंपरा है। यह उनके लंबे जीवन का एक महत्वपूर्ण कारण माना जाता है। बता दें कि मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स पाया जाता है। यह दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। 

वनस्पति आहार
बता दें कि जापान के लोग वनस्पति आहार का सेवन अधिक करते हैं। वनस्पति आहार जैसे टोफू, सोया, मिसो और वनस्पतियों से बनी चीजें। यह चीजें उन्हें फाइटो -एस्ट्रोजन प्रदान करते हैं। इससे उनकी हड्डियां मजबूत होती हैं और कैंसर से भी बचाव होता है।

चावल और साबुत अनाज
चावल और साबुत अनाजों का सेवन करने की जापान में पुरानी परंपरा है। यह उनके आहार का मुख्य हिस्सा होता है। चावल और साबुत अनाज में अच्छा कार्बोहाइड्रेट्स पाया जाता है। यह ऊर्जा के स्त्रोत के तौर पर काम करता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा होता है।

सब्जियां
जापानी लोग सब्जियों को भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं। कई तरह की सब्जियों से उन्हें मिनरल्स, विटामिन और फाइबर मिलता है। इससे वह शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। 

सीफूड
जापान में सीफूड का सेवन करना आम बात है। सीफूड में समुद्री जीवों को शामिल किया जाता है। जापानी लोग सीफूड में क्रैब, श्रिम्प, स्क्विड आदि को शामिल करते हैं। सीफूड में प्रोटीन पाया जाता है और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। सीफूड विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है।

ग्रीन टी
जापान में ग्रीन टी का सेवन करना आम बात है। ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह शरीर को रोगों से बचाता है। साथ ही ग्रीन टी स्किन को स्वस्थ रखने में मददगार होती है।

फल
जापान में फलों का सेवन भी किया जाता है। कई तरह के फलों से उन्हें विटामिन, फाइबर और मिनरल्स मिलता है। फल उनके पाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने के साथ सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.