CLOSE

Monsoon Diet Tips: बारिश के मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याओं से ऐसे पाएं निजात, अपनाएं ये तरीके

By Healthy Nuskhe | Jul 15, 2024

बारिश के मौसम में तपती गर्मी से राहत मिलती है और इस मौसम में खाने का मजा ही अलग होता है। हालांकि इस मौसम में नमी की वजह इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। मानसून में अक्सर लोग पेट संबंधित समस्या से जूझते हैं। इसलिए इस मौसम में अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। वहीं अगर आपका पाचन पहले से कमजोर है, तो इस मौसम में आपको संभलकर खाना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह से आप मानसून में पाचन को हेल्दी रख सकते हैं।

स्ट्रीट फूड्स से बनाएं दूरी
बारिश के मौसम में फ्रइड और मसालेदार खाना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन इस मौसम में घर का बना खाना ही खाना चाहिए। क्योंकि यह हेल्दी होता है। हेल्दी और फिट रहने के लिए स्ट्रीट फूड से दूर रहना चाहिए। क्योंकि मानसून में स्ट्रीट फूड सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। क्योंकि यह लंबे समय तक खुला रहता है, जिसके कारण यह दूषित हो जाता है। ऐसे में इसको खाने से आप बीमार पड़ सकते हैं। मानसून में बढ़ी हुई हय्मूडिटी भोजन की गुणवत्ता पर असर डालता है, जिसके कारण दस्त, पेट दर्द और संक्रमण आदि से परेशान हो सकते हैं।

डाइट में शामिल करें अदरक
मानसून में अदरक का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। अदरक में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। साथ ही यह पाचन के लिए भी हेल्दी माना जाता है। अदरक पेट और मतली जैसी समस्याओं को दूर करता है। आप इसकी ड्रिंक बना सकते हैं। इसके अलावा आप नींबू पानी, काली चाय, चाय या हर्बल चाय में डाल सकते हैं। इसके अलावा आप इसको सब्जी या चटनी में भी शामिल कर सकते हैं।

ताजे फल और सब्जियां
किसी भी मौसम में स्वस्थ और फिट रहने के लिए अपनी डाइट पर ध्यान देना जरूरी होता है। ऐसे में बारिश के मौसम में हेल्दी रहने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर युक्त फूड्स शामिल करने चाहिए। फाइबर युक्त चीजों का सेवन करने से आपका पाचन ठीक रहेगा। इस मौसम में लोग पत्तेदार सब्जियां खाने से परहेज करते हैं, क्योंकि नमी के कारण पत्तेदार सब्जियों में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं होते हैं। इसलिए इन सब्जियों का सेवन करने से पहले इनको अच्छे से साफ करना बेहद जरूरी होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.