Health Tips: खाने के साथ खाते हैं कच्चा प्याज तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

  • अनन्या मिश्रा
  • Feb 12, 2025

Health Tips: खाने के साथ खाते हैं कच्चा प्याज तो हो जाएं सावधान, वरना हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां

प्याज भारतीय खानपान का अहम हिस्सा रहा है। फिर चाहे दाल बनाना हो या सब्जी बनानी हो या फिर स्पेशल डिश, अधिकतर घरों में प्याज का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा लोग सलाद के रूप में भी प्याज खाते हैं। बता दें कि प्याज में सोडियम, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। इसके अलावा प्याज में मैग्नीशियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जोकि शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना कच्चे प्याज का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो आपको शरीर पर इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे है कि कच्चे प्याज का अधिक सेवन करने से इसके क्या साइड इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।


पेट से जुड़ी परेशानियां

दरअसल, कच्चे प्याज का अधिक सेवन करने से आपको पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। खासतौर पर अगर आपको पहले से पेट संबंधी कोई समस्या है, तो आपको सीमित मात्रा में प्याज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि प्याज में 'फ्रुक्टेन' नामक कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। जिसकी वजह से इसको पचाने में परेशानी हो सकती है। कच्चे प्या का अधिक सेवन करने से कब्ज, एसिडिटी, गैस और अपच जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जिन लोगों का पेट सेंसिटिव है, तो आपको सूजन जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।


बढ़ सकता है माइग्रेन का दर्द

अगर आको माइग्रेन की समस्या है तो आपको सीमित मात्रा में ही कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए। बता दें कि प्याज में टायरामाइन पाया जाता है, जो सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकता है। ऐसे में अगर आपको अक्सर सिरदर्द या फिर माइग्रेन की समस्या रहती है, तो आपको कच्चे प्याज का सेवन कम करना चाहिए। वहीं रात के समय प्याज खाने से बचना चाहिए।


सीने में जलन की समस्या

अधिक मात्रा में कच्चे प्याज का सेवन करने से सीने में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है। प्याज में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन जब पोटैशियम की मात्रा ज्यादा हो जाती है, तो यह आपके कार्डियोलीवर को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में आपके सीने में जलन हो सकती है। वहीं ज्यादा मात्रा में प्याज खाने से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है। अगर आपको पहले से इन दोनों में से कोई समस्या है तो आपको सीमित मात्रा में प्याज का सेवन करना चाहिए।


लो हो सकता है शुगर लेवल

बता दें कि शुगल लेवल बढ़ने के अलावा शुगर लेवल लो होना भी खतरनाक होता है। इस स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। वहीं कच्चे प्याज का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम हो सकता है। वहीं जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उनको डॉक्टर की सलाह पर ही कच्चे प्याज का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Raw Onion, Onion, प्याज, Side effects of eating Raw onion, health tips, कच्चा प्याज खाने के साइड इफेक्ट, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, कच्चा प्याज, Salad

Related Posts