CLOSE

Health Tips: रात के समय इन 5 फलों को भूलकर भी न खाएं, वरना हो सकती हैं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं

By Healthy Nuskhe | Mar 13, 2025

हमारे खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर होता है। इसलिए लोग अपनी डाइट को हेल्दी रखने की कोशिश करते हैं। जब बात हेल्दी डाइट की होती है, तो फलों का नाम सबसे पहले आता है। फलों में तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन अगर आप गलत समय पर फलों का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बता दें कि फलों को खाने का भी सही समय होता है, तो वहीं कुछ फल ऐसे होते हैं, जिनका रात के समय भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप रात के समय इन फलों का सेवन करते हैं, तो यह आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं इन फलों को खाने से वेट बढ़ने, शुगर लेवल स्पाइक होने और पाचन संबंधी रोग हो सकते हैं।

संतरा
संतरा में कई पोषक तत्व और विटामिन सी पाया जाता है, जोकि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन भूलकर भी रात के समय संतरा नहीं खाना चाहिए। रात के समय संतरा खाने से आपको सोने में समस्या हो सकती है। यह आपके डिस्कंफर्ट का कारण भी बन सकता है। रात के समय संतरा खाने से पेट में दर्द या ब्लोटिंग जैसी समस्या हो सकती है। 

अमरूद
रात के समय अमरूद भी नहीं खाना चाहिए। अमरूद में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है और दिन के समय इसका सेवन करने से वेट लॉस में मदद करता है। लेकिन रात के समय अमरूद खाने से इसको पचाना मुश्किल हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों का पाचन खराब होता है, तो इसका भूलकर भी रात के समय सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट में भयंकर दर्द हो सकता है।

केला
स्वाद और सेहत के मामले में केला सबसे आगे होता है। लेकिन इसका रात में नहीं खाना चाहिए। क्योंकि केले में कैलोरी थोड़ा हाई मात्रा में होती है और जब आप रात में अधिक केला खाते हैं, तो इससे वजन बढ़ने का खतरा हो जाता है। वहीं केला खाने से शरीर का टेंपरेचर भी बढ़ सकता है और इसको पचने में भी काफी समय लग सकता है।

सेब
रोजाना एक सेब खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वैसे तो सेब के भरपूर फायदे के लिए इसका दिन में ही सेवन करना चाहिए। रात में सेब का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे पाचन संबंधी समस्या जैसे एसिडिटी आदि हो सकती है। वहीं रात के समय सेब खाना स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकती है। जिन लोगों का अक्सर पेट खराब रहता है, उन लोगों को भूलकर भी रात में सेब नहीं खाना चाहिए।

चीकू
बता दें कि चीकू हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर की थकान को दूर करने के साथ आंखों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। हालांकि इस फल का रात में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में आपका भी ब्लड शुगर लेवल तेजी से स्पाइक हो सकता है। वहीं रात में चीकू का सेवन करने से आपकी स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो सकती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.