CLOSE

Barley Grass Juice: पोषक तत्वों से भरपूर है जौ घास का रस, जानें इसके फायदे

By Healthy Nuskhe | Feb 27, 2024

बहुत सालों से जौ की खेती हो रही है। जौ एक ग्लूटेन फ्री अनाज है, जौ घास सिर्फ घास नहीं है। यह एक सुपरफूड है। जौ की घास बहुत ही फायदेमंद और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। जौ की घास में विटामिन, मिनरल्स और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं। जौ की घास का रस आसानी से पचने योग्य होता है। बार्ली ग्रास का सेवन हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। जौ की घास का रस वजन घटाने में भी सहायक होता है। आइए जानते हैं जौ घास के कितने फायदे हैं-

वजन घटाने में सहायक
पोषण विशेषज्ञ के अनुसार, जौ घास का रस मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देकर वजन घटाने में सहायता करता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट और कैलोरी कम होने के कारण यह वजन को मैनेज करने में सहायक होता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है
जौ घास का रस प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखता है और शरीर को अनेक बीमारियों से बचाए रखने में मदद करता है। यह रोगों से लड़ने में हमारी सहायता करता है। जौ घास का जूस एंटीजन का पता लगाने में सहायता करता है और एंटीजन के संपर्क में आने पर बीमारी को रोकने के लिए शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

मधुमेह को करता है कंट्रोल
जौ घास के रस में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं, जो फास्टिंग ब्लड शुगर कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद हैं। जौ घास में सैपोनारिन पाया जाता है, जो भोजन के बाद ब्लड ग्लूकोज को नियंत्रित कर सकता है। एक्सपर्ट की सलाह पर मधुमेह के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं।

लिवर की करता है सफाई
जौ घास में क्लोरोफिल होता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को खत्म करने और लीवर की सफाई करने का काम करता है। इसके अलावा इसमें कई एंजाइम होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाते हैं। इनके अलावा जौ घास में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंतों की परत को ठीक करके पेट और आंत के रोगों का इलाज करते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद
जौ घास एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। जौ घास का रस शरीर को फ्री रेडिकल्स से निपटने के लिए जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है, जो हमारी त्वचा के फायदेमंद होती है। 

ब्लड प्रेशर को करता है नियंत्रित
जौ घास ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद माना जाती है। जौ घास में बहुत ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते है। एक्सपर्ट की सलाह पर ब्लड प्रेशर के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.