CLOSE

चुकंदर के फायदे, रोज़ाना खाने से आपको मिलेंगे इसके बेहतरीन लाभ

By Healthy Nuskhe | Feb 02, 2022

चुकंदर देखने में छोटा लेकिन इसके अनगिनत फायदे होते हैं। चुकंदर मूसला जड़ वाला एक ऐसा वनस्पति है जो लगभग पूरे साल पाया जाता है। इसको सलाद सब्जी जूस किसी भी रूप में सेवन किया जा सकता है। चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जो शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है, यह शरीर को सौंदर्य बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ वर्धक भी होता है। साथ ही साथ चुकंदर में बहुत सारे औषधीय गुण भी है। इसका जूस बुज़ुर्गों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चुकंदर आंखों के लिए, चर्बी कम करने के लिए और बहुत अच्छा कृमिनाशक भी है। चुकंदर पित्त बनाने वाला तथा पाइल्स के लिए फायदेमंद होता है। सफेद चुकंदर मूत्र रोग के लिए फायदेमंद होता है । इसकी जड़ ठंडी तासीर की होती है। चुकंदर की जड़ कफ निकालने वाली, कमजोरी दूर करने वाली तथा हीमोग्लोबिन की संख्या बढ़ाने वाली होती है। इसके पत्तों के सेवन से मूत्र संबंधी परेशानी, कब्ज, सूजन, सिर दर्द, लकवा तथा कान दर्द में भी आराम मिलता है।
चुकंदर में पाए जाने वाले पोषक तत्व
चुकंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सल्फर, तांबा, वसा और विटामिन B1, B2, B6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह शरीर के लिए बेहद हल्दी माने जाते हैं ।
आइए जानते हैं चुकंदर के कुछ बेहतरीन फायदे-
1. हृदय के लिए लाभकारी
चुकंदर पर किए गए कई शोधों से यह पाया गया है कि नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से दिल से जुड़ी रोगों का खतरा कम हो जाता है। इसमें हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक, हार्ट फैलियर (हृदय गति रुक जाना) आदि शामिल है।
2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है
हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लोगों के लिए चुकंदर बहुत फायदेमंद होता है। हाई ब्लड प्रेशर के लोग प्रेशर को कम करने के लिए दिन में एक बार चुकंदर का जूस पीना पर्याप्त होता है।
3. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
एक रिसर्च के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए चुकंदर एक बहुत फायदेमंद सब्जी है।ऐसा कहा जाता है कि चुकंदर में एक ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जिसे हम अल्फा लिपोइक एसिड कहते हैं। यह कंपाउंड ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है। पर यह तो सभी जानते हैं कि खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने से ही शुगर लेवल भी बढ़ जाता है।
4. कब्ज के लिए लाभदायक
विशेषज्ञों की माने तो चुकंदर कब्ज के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। चुकंदर का सेवन पाचन तंत्र को ठीक करता है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो कि पेट संबंधी बीमारियां जैसे कब्ज़ आदी के लिए फायदेमंद होता है। कब्ज़ की समस्या से जूझ रहे लोग रोज एक गिलास की चुकंदर का जूस पीने से उनकी यह समस्या जल्द ही दूर हो सकती है।
5. हड्डियों के लिए फायदे
चुकंदर का सेवन कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चुकंदर में मौजूद आसबोरोन, कॉपर, मैग्नीशियम हमारे शरीर की हड्डियों को विकसित और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में भी मदद करता है ।
6. वजन घटाने में
वजन घटाने में चुकंदर का सेवन बहुत ही कारगर होता है। मोटापे की समस्या से परेशान लोगों के लिए चुकंदर का सेवन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। चुकंदर में बहुत ही कम कैलोरी पाया जाता है जिससे वजन का बढ़ना रुकता है साथ ही वजन घटाने में मददगार होता है।
7. स्किन को हेल्दी रखने के लिए
चुकंदर सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन C पाया जाता है जो कि स्किन के हानिकारक रसायन पदार्थ और धूप की किरणों से बचाने में मदद करता है।
8. आंखों के लिए
आंखों के लिए भी चुकंदर का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। चुकंदर में beta-carotene पाया जाता है जो कि विटामिन A का ही एक और रूप होता है। विटामिन A हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना चुकंदर के सेवन से आंखों की रोशनी तेज होती है साथ ही यह आपको आंखों की बीमारियां होने से भी बचती है।
9. दिमाग के लिए
चुकंदर का सेवन दिमाग की सेहत के लिए भी काफी लाभदायक माना जा सकता है। चुकंदर में मौजूद नाइट्रेट ब्लड फ्लो को सपोर्ट करके एजिंग पर पड़ने वाले प्राकृतिक प्रभाव और ब्रेन फंक्शन को भी दुरुस्त करने में मदद करता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.